Author: admin

स्कूल के क्लासरुम में भी पानी भर आया था।कोंडागांव जिले में लगातार बारिश से कई जगहों में जलभराव की स्थिति बन गई है। शुक्रवार (26 सितंबर) को बाजार पारा में स्थित प्राथमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गंदे नाले का पानी घुस गया। स्कूल परिसर और कक्षाओं में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित.बताया जा रहा है स्कूल के क्लासरूम में भरे गंदा पानी के बीच बच्चों ने पढ़ाई की। जिससे उनमें संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। परिजनों ने नगर पालिका की जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है।बारिश के कारण स्कूल परिसर के बाहर…

Read More

2 दोस्त डोंगरगढ़ दर्शन कर लौट रहे थे।राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। 27 सितंबर सुबह 10 बजे की घटना है। मुंदगांव में एक पिकअप मालवाहक और बाइक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।.मृतक युवक अपने दोस्त के साथ मां बमलेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है दोनों गाड़ी स्पीड में थी। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। दोनों मृतक भिलाई के रहने वाले थे।बाइक सवार…

Read More

देशभर में कांग्रेस इन दिनों भाजपा के खिलाफ ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा देकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में पीएम मोदी को ‘वोट चोर’ कहने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।.उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस से इस आरोप के सबूत मांगे थे, लेकिन पार्टी कोई भी ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सकी। जनता ने कांग्रेस के इस दावे को एक लाइन में खारिज कर दिया है।मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों पर नियुक्ति के पैटर्न पर तंज कसा और कहां कि कांग्रेस के नेता बोलते है…

Read More

सूरजपुर नगर पालिका के फिल्टर प्लांट में शुक्रवार को वेल्डिंग के दौरान एक मशीन अचानक फट पड़ी। इस घटना में बिश्रामपुर निवासी एक वेल्डर बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, उसके शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा आग की चपेट में आ गया।.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना तेज धमाके के साथ हुई, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायल वेल्डर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए मिशन हॉस्पिटल, अंबिकापुर रेफर कर दिया।हादसे के कारणों का अब तक सार्वजनिक…

Read More

कोरबा में जलजनित आपदा और क्लोरीन गैस रिसाव से निपटने के लिए दो अलग-अलग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ये अभ्यास कटघोरा स्थित राधासागर तालाब और कोहड़िया के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में किए गए, जिनका उद्देश्य नागरिकों को आपदा के समय जान बचाने के तरीके सिखाना.राधासागर तालाब में आयोजित मॉक ड्रिल में भारी वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ने और लोगों के पानी में फंसने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। बचाव दलों ने लाइफ जैकेट, रस्सियों और नाव की मदद से तालाब में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।प्रशिक्षित गोताखोरों ने बचाई कई ज़िंदगियांप्रशिक्षित गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने फंसे…

Read More

हाईकोर्ट ने लापता कर्मचारी की पत्नी के पक्ष में फैसला दिया है।हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने 15 साल पहले लापता सीनियर टेक्नीशियन की पत्नी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने सेल व बीएसपी की याचिका को खारिज करते हुए लापता कर्मचारी की पत्नी को तीन महीने के भीतर बकाया वे.दरअसल, भिलाई स्टील प्लांट के राजहरा माइंस में सीनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के पद पर कार्यरत विकास कोठे 14 जनवरी 2010 को मानसिक रूप से बीमार होने के बाद लापता हो गए थे। उनकी पत्नी चंदा कोठे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज…

Read More

बिलासपुर में पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर किसान ने पेड़ पर फांसी लगा ली थी।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा नेता का बेटा शादीशुदा महिला को भगा कर ले गया। बदनामी के चलते उसके पति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले सुसाइड नोट में इन दोनों बात का जिक्र है। परिजनों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। इस.यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपान है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम देवलाल मरकाम (52) है, जो किसान था। उसने पहले भी कई बार भाजपा नेता के बेटे साथ पत्नी…

Read More

बर्खास्त बीएड शिक्षकों की याचिका पर हुई सुनवाई।बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2621 बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान/लैबोरेटरी) के पद पर समायोजित करने के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने कहा कि सरकार का फैसला गैरकानूनी या मनम.जांजगीर-चांपा निवासी संजय कुमार और मुंगेली निवासी विजय कश्यप ने अप्रैल 2025 में लिए गए कैबिनेट निर्णय को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया कि, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कैडर) भर्ती और पदोन्नति नियम के अनुसार सहायक शिक्षक (विज्ञान/लैबोरेटरी) पद 100 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाने…

Read More

बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार (26 सितंबर) शाम की है। इसी दिन रामानुजगंज के पास लुरगी में एक बड़ा पेड़ गिरने से मुख्य सड़क पर घंटों यातायात बाधित रहा।.यह घटना विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बनापति में हुई। तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से शिवकुमार पिता धनराज के तीन मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मवेशी घर के पास एक पेड़ के नीचे बंधे हुए थे। बिजली गिरने से पास का एक बिजली का खंभा भी टूट गया और तार क्षतिग्रस्त…

Read More

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का ऐलान दिवाली के बाद होगा। संभाग और जिले के दौरे पर निकले भाजयुमो अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के चयन की तैयारियां शुरू कर दी है।.बीजेपी कोर कमेटी को वो अपनी लिस्ट बनाकर देंगे। कमेटी से लिस्ट पास होने के बाद उसकी औपचारिक घोषणा बनेगी। भाजयुमो सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष राहुल टिकरिया की टीम में पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजयुमो की नई कार्यकारिणी में कुछ पुराने पदाधिकारियों को प्रमोट भी किया जाएगा।बैकुंठपुर में पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो अध्यक्ष।35 साल से कम वालों को पदभाजयुमो नेताओं के…

Read More