Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJYM’s new team will be announced after Diwali | भाजयुमो की नई टीम की घोषणा दिवाली के बाद: 32-35 साल के संघर्षशील कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देंगे अध्यक्ष, बीजेपी कोर कमेटी के मनोनयन के बाद जारी होगी लिस्ट – Raipur News
Breaking News

BJYM’s new team will be announced after Diwali | भाजयुमो की नई टीम की घोषणा दिवाली के बाद: 32-35 साल के संघर्षशील कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देंगे अध्यक्ष, बीजेपी कोर कमेटी के मनोनयन के बाद जारी होगी लिस्ट – Raipur News

By adminSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 09 27t130203511 1758958268
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का ऐलान दिवाली के बाद होगा। संभाग और जिले के दौरे पर निकले भाजयुमो अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के चयन की तैयारियां शुरू कर दी है।

.

671755792395 21756692344 1 1758957845

बीजेपी कोर कमेटी को वो अपनी लिस्ट बनाकर देंगे। कमेटी से लिस्ट पास होने के बाद उसकी औपचारिक घोषणा बनेगी। भाजयुमो सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष राहुल टिकरिया की टीम में पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजयुमो की नई कार्यकारिणी में कुछ पुराने पदाधिकारियों को प्रमोट भी किया जाएगा।

बैकुंठपुर में पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो अध्यक्ष।

बैकुंठपुर में पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो अध्यक्ष।

35 साल से कम वालों को पद

भाजयुमो नेताओं के अनुसार नए पदाधिकारियों के चयन में एजुकेशन और पार्टी के लिए उनके संघर्ष को देखा जाएगा। भाजयुमो अध्यक्ष की टीम में 32 से 35 साल उम्र के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। आपको बता दे कि एक माह पहले ही अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने भाजयुमो की कमान संभाली है। अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वाे लगातार प्रदेश के दौरे में है।

पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो अध्यक्ष।

पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो अध्यक्ष।

युवाओं को पार्टी से जोड़ने की कवायद

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की रणनीति के तहत भाजपा ने टिकरिया को जिम्मेदारी सौंपी है। उनका कार्यकाल पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि वे न केवल युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं बल्कि उनके मुद्दों और सुझावों को भी गंभीरता से ले रहे हैं।

सूरजपुर प्रवास के दौरान पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो अध्यक्ष।

सूरजपुर प्रवास के दौरान पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो अध्यक्ष।

संगठन सूत्र बताते हैं कि दिवाली के बाद जब टीम की घोषणा होगी तो इसमें कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कुछ अनुभवी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शक की भूमिका में रखा जाएगा ताकि संगठन में संतुलन बना रहे।

पद संभालने के बाद से विवादों में टिकरिया

राहुल टिकरिया ने 26 अगस्त को भाजयुमो का पदभार ग्रहण किया था। पदभार ग्रहण करने के बाद ही कुछ दिनों के अंतराल में उन पर विवादित आरोप लगे। भाजयुमो अध्यक्ष ने इन मामलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पूरे मामले को विपक्ष द्वारा बदनाम करने की साजिश करार दिया था। एक मामले में राहुल की तरफ से बीजेपी नेताओं ने सिविल लाइन थाना में शिकायत भी की थी।

भाजयुमो अध्यक्ष प्रदेश प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए।

भाजयुमो अध्यक्ष प्रदेश प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए।

अब पढ़े नई टीम की नियुक्ति पर भाजयुमो अध्यक्ष ने क्या कहा

दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा, कि संभागों का दौरा अभी कर रहे है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर टीम गठन करने की प्रक्रिया जारी है। लिस्ट बनाकर प्रदेश संगठन की कोर कमेटी को दिया जाएगा। वहां से नाम फाइनल हाेने के बाद लिस्ट सार्वजनिक की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

खेत एक एकड़ से कम:तरबूज, मिर्च, टमाटर और बैंगन उगाकर 4 गुना कमाई; नरेगा सुपरवाइजर की नौकरी छोड़ रामनारायण ने शुरू की मल्टी-लेयर फार्मिंग

April 27, 2026

Ex-IAS Tutija Bail Rejected By High Court

April 27, 2026

45°C in Raipur; Next 3 Days Intense Heat

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068872
Views Today : 24
Views Last 7 days : 939
Views Last 30 days : 4053
Total views : 89855
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.