कोरबा में दो अलग-अलग घटनाओं में सांपों को रेस्क्यू किया गया। राजगामार क्षेत्र में एक हरे रंग का बांस पिट वाइपर मिला, जिसे वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने बचाया। वहीं, कोहड़िया में एक साउंड बॉक्स के अंदर से कोबरा सांप की फुफकार सुनाई दी, जिसे रेप्टाइल केयर.राजगामार में मिला सांप बांस पिट वाइपर था, जो एक विषैला सांप है। हालांकि, इसका विष आमतौर पर घातक नहीं होता। यह सांप बांस के जंगलों, झाड़ियों और पेड़ों में रहना पसंद करता है। इसका हरा रंग इसे पौधों में छिपने में मदद करता है, और आंखों के पास मौजूद पिट इसे शिकार की गर्मी…
Author: admin
बीजापुर में युवकों की जानलेवा स्टंटबाजीछत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक स्कूटी पर सवार लड़कों के स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पांच युवक एक ही स्कूटी पर सवार होकर बिना हेलमेट के लापरवाही से हाईवे पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना बीजापुर के पुराना पेट्रोल पंप क्षेत्र की.जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात की है, जब पांच लड़के एक ही स्कूटी पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे। वीडियो में उनकी इस हरकत को देखकर सड़क पर चल रहे अन्य लोग भी हैरान रह गए।वीडियो में साफ दिख रहा…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शासन के आदेश को दरकिनार करते हुए एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को कथित रूप से फर्जी आदेश के आधार पर स्थायी पदस्थापना दे दी गई। इस मामले में वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि यह कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं हैं। यहां.जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 30 सितंबर 2022 को 45 सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए थे। जांजगीर-चांपा जिले के सक्ति से सहायक ग्रेड-3 प्रज्ञा मैत्री का ट्रांसफर महासमुंद विकासखंड के ग्राम अछोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया था।हालांकि, अछोला…
खारुन नदी अटारी एनीकट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाला 13 साल का मासूम गजेन्द्र पटेल नदी में नहाने के दौरान डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण वह नदी में समा गया। घटना के 48 घंटे के बाद भी उसका.एसडीआरएफ की टीम लगातार चला रही है सर्चिंग ऑपरेशन।दोस्तों के साथ घूमने निकला, पहुंच गया नदी किनारे घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामायापारा की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गजेन्द्र पटेल पिता नंद लाल पटेल अपने 3-4 दोस्तों के साथ घर से निकला…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र में सोन नदी के किनारे स्थित विशेषरा गांव का प्राचीन मां महामाया मंदिर नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का केंद्र बन गया है। यह मंदिर धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है।.चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां ज्वारा और ज्योत कलश प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। विशेष रूप से अष्टमी-नवमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जो मां महामाया के दर्शन और पूजन के लिए दूर-दूर से आते हैं।जानिए क्या है मान्यतास्थानीय मान्यताओं के अनुसार, विशेषरा के मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना से वही पुण्य लाभ मिलता है, जो रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। घटनास्थल पर एक धारदार हथियार भी पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।.दरअसल, आज सुबह भरतपुर ब्लॉक के लाखनटोला गांव में रहने वाले बृजकुमार यादव (39) की लाश सड़क किनारे मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने पर घटनास्थल से धारदार हथियार मिला।संदिग्धों से पूछताछ जारीजिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के पीछे किसी विवाद की…
राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में दशहरा अवकाश 29 सितंबर से घोषित किया गया है। हालांकि, शिक्षकों का प्रशिक्षण 25 सितंबर से ही बंद हो चुका है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय टांडे ने बताया कि प्रशिक्षण इसलिए ब.डीईओ टांडे ने बताया कि 18 सितंबर को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि शिक्षकों का कोई भी प्रशिक्षण SCERT की अनुमति के बिना आयोजित नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा था कि औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षक अक्सर फील्ड पर नहीं मिलते, इसलिए यह निर्णय…
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर और कोंडागांव-नारायणपुर इकाई में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सेनानी (स्टाफ) एएन दत्ता वर्चुअली जुड़े और पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतिय.द्वितीय कमान अधिकारी सुनील चंद्र पोखरियाल ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में जवानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कॉन्स्टेबल संदीप ने हिंदी निबंध लेखन, कॉन्स्टेबल सूरज कुंडू ने हिंदी शब्द श्रृंखला, कॉन्स्टेबल शांतनु माइति ने हिंदी सुलेख और हेड कॉन्स्टेबल सचिन ने हिंदी नोटिंग/ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में ओडिशा से भी जुड़े अधिकारीकार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर…
ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि अगर 8 अक्टूबर तक मांग पूरी नहीं होती है तो चक्काजाम किया जाएगाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के छाल क्षेत्र में कई तरह ही समस्याएं हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों ने अपनी मांग रखी, लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है और समस्याओं को दूर करने की मांग की.सोमवार को तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि छाल क्षेत्र में हाथी से बढ़ते जनहानि और फसल नुकसान से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा…
शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर रामानुजगंज नगर आस्था में डूबा रहा। कन्हर नदी तट पर स्थित सिद्धपीठ महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंगलकामनाएं मांगी।.नगर के सभी दुर्गा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामानुजगंज में विगत कई दशकों से दुर्गा पूजा विशेष उत्साह और धूमधाम से मनाई जा रही है। पीपल चौक नवयुवक दुर्गा पूजा समिति लगभग 70 वर्षों से यहां भव्य दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर रही है।विभिन्न वार्डों में स्थापित…