Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Clerk gets permanent posting due to fake DEO order | DEO के फर्जी आदेश से लिपिक को मिली स्थायी पदस्थापना: महासमुंद में अधिकारी बोले- यह कैसे हुआ जानकारी नहीं,स्थापना-शाखा को भी मामले की भनक नहीं – Mahasamund News
Breaking News

Clerk gets permanent posting due to fake DEO order | DEO के फर्जी आदेश से लिपिक को मिली स्थायी पदस्थापना: महासमुंद में अधिकारी बोले- यह कैसे हुआ जानकारी नहीं,स्थापना-शाखा को भी मामले की भनक नहीं – Mahasamund News

By adminSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a287f34d 1768 4d4c 92d6 4f444bde426c 1759123529675
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शासन के आदेश को दरकिनार करते हुए एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को कथित रूप से फर्जी आदेश के आधार पर स्थायी पदस्थापना दे दी गई। इस मामले में वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि यह कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं हैं। यहां

.

जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 30 सितंबर 2022 को 45 सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए थे। जांजगीर-चांपा जिले के सक्ति से सहायक ग्रेड-3 प्रज्ञा मैत्री का ट्रांसफर महासमुंद विकासखंड के ग्राम अछोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया था।

हालांकि, अछोला स्कूल में पहले से ही सहायक ग्रेड-3 का पद भरा हुआ था। नियमानुसार, इस स्थिति में कर्मचारी को तबादला निरस्त कर उसी संस्था में वापस भेजा जाना चाहिए था। लेकिन उन्हें उसी स्कूल में ज्वाइनिंग दे दी गई। इससे उन्हें वेतन संबंधी समस्याएं आने लगीं।

वेतन का इंतजाम दूसरे स्कूल से, फिर संशोधित पदस्थापना

तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के एक आदेश पर प्रज्ञा मैत्री के वेतन की व्यवस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी से की जाने लगी। इसके बाद 16 अक्टूबर 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से क्रमांक/8593/ स्थापना-03/ संशोधित पदस्थापना आदेश जारी हुआ।

089a08b2 325d 4317 8100 16d897c446d2 1759123553364

किसने जारी किया आदेश? अधिकारी भी अनजान

इस आदेश में लिखा गया था कि बिरकोनी विद्यालय में सहायक ग्रेड-3 का पद रिक्त है और प्रज्ञा मैत्री को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में स्थायी रूप से पदस्थापित किया जाता है। हालांकि, यह आदेश किस स्थापना से जारी हुआ, इसकी जानकारी किसी अधिकारी को नहीं है, जिससे इसके फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है।

9f4cb7ec 8110 4afb b8fa 71c90418a93b 1759123529672

स्थायी पदस्थापना कैसे हुई, मुझे जानकारी नहीं- DEO

स्थापना शाखा-3 के कर्मचारी इस संबंध में जानकारी होने से साफ इनकार कर रहे हैं। वहीं वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे का कहना है कि “प्रज्ञा मैत्री की स्थायी पदस्थापना कैसे हुई, मुझे जानकारी नहीं है। यह स्थापना शाखा से ही पता चलेगा। लेकिन जो भी हुआ, वह गलत हुआ है।

c59b296a 7dd9 4502 9eee c6b8ecea3c97 1759123529673

शासनादेश की अवहेलना, प्रक्रिया में गंभीर चूक

शासन के नियम के अनुसार, स्थायी पदस्थापना केवल पदोन्नति या वैध तबादला की स्थिति में की जा सकती है। लेकिन इस मामले में शासन के मूल आदेश को नजरअंदाज करते हुए न केवल ज्वाइनिंग दी गई, बल्कि बाद में फर्जी तरीके से स्थायी पदस्थापना भी कर दी गई।

254d2d09 6775 4cf2 ab09 4a159b230237 1759123529675



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072842
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1369
Views Last 30 days : 5725
Total views : 96369
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.