बीजापुर में युवकों की जानलेवा स्टंटबाजी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक स्कूटी पर सवार लड़कों के स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पांच युवक एक ही स्कूटी पर सवार होकर बिना हेलमेट के लापरवाही से हाईवे पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना बीजापुर के पुराना पेट्रोल पंप क्षेत्र की
.
जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात की है, जब पांच लड़के एक ही स्कूटी पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे। वीडियो में उनकी इस हरकत को देखकर सड़क पर चल रहे अन्य लोग भी हैरान रह गए।
वीडियो में साफ दिख रहा है स्कूटी की सीट पर चार युवक बैठे हुए हैं। स्कूटी पर पीछे बैठे तीन युवक पांचवें युवक को कंधे पर उठाए हुए हैं। अगर किसी स्कूटी का संतुलन बिगड़ जाता तो यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता था।

एक स्कूटी पर सवार पांच युवकों के स्टंट का वीडियो

राहगीरों ने टोका तो स्कूटी सवार स्टंटबाज युवक मुंह छिपाकर दूसरे रास्ते भाग गए।
राहगीरों के टोकने पर भी नहीं सुने
लड़कों के इस स्टंट को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल में वीडियो को कैद कर लिया। जब लोगों ने टोका, तब भी वे नहीं सुने और मुंह छिपाकर हुए स्कूटी की स्पीड बढ़ाकर दूसरी ओर भाग गए।
स्थानीय लोगों ने इस तरह की स्टंटबाजी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद भी हाईवे पर ऐसी घटनाएं थम नहीं रही हैं। इससे न केवल इन युवाओं की जान को खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे बाकी लोगों की भी सुरक्षा खतरे में आ जाती है।

नागरिक विजय झाड़ी ने लापरवाह लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बीजापुर के एक नागरिक विजय झाड़ी ने जिला पुलिस प्रशासन से ऐसे लापरवाह युवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नेशनल हाईवे पर निगरानी बढ़ाने की अपील की है। उनका मानना है कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।
बीजापुर कोतवाली प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सभी स्टंटबाजों की तलाश में टीमें जुटी हैं। बहुत जल्द सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा।
……………………………………….
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
रायपुर में NH पर रईसजादों की स्टंटबाजी का VIDEO:लग्जरी कारों की खिड़की, सन-रूफ पर लटके, गैंगस्टर-सॉन्ग ‘AK-47’ पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली

छत्तीसगढ़ में इन दिनों बर्थडे सेलिब्रेशन का अंदाज खतरनाक होता जा रहा है। कभी केक काटने के लिए हथियार तो कभी लग्जरी कारों से सड़क पर स्टंटबाजी दिखाई जाती है। अब रायपुर से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रईसजादों का काफिला NH पर फिल्मी स्टाइल में स्टंट करता नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
<
