Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 7th class student swept away in Kharun river | खारुन नदी में बहा 7वीं कक्षा का छात्र: 48 घंटे खोजने के बाद भी नहीं मिला सुराग, 4 दोस्तों के साथ नहाने गया था, तेज बहाव में फंसकर बह गया – durg-bhilai News
Breaking News

7th class student swept away in Kharun river | खारुन नदी में बहा 7वीं कक्षा का छात्र: 48 घंटे खोजने के बाद भी नहीं मिला सुराग, 4 दोस्तों के साथ नहाने गया था, तेज बहाव में फंसकर बह गया – durg-bhilai News

By adminSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 29 at 32653 pm 1 1759141298
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


खारुन नदी अटारी एनीकट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाला 13 साल का मासूम गजेन्द्र पटेल नदी में नहाने के दौरान डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण वह नदी में समा गया। घटना के 48 घंटे के बाद भी उसका

.

एसडीआरएफ की टीम लगातार चला रही है सर्चिंग ऑपरेशन।

एसडीआरएफ की टीम लगातार चला रही है सर्चिंग ऑपरेशन।

दोस्तों के साथ घूमने निकला, पहुंच गया नदी किनारे घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामायापारा की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गजेन्द्र पटेल पिता नंद लाल पटेल अपने 3-4 दोस्तों के साथ घर से निकला था। बच्चे घूमते-घूमते खारुन नदी के अटारी एनीकट पहुंच गए। यहां सभी ने नहाने की सोची। गजेन्द्र ने कपड़े उतारे और नदी में छलांग लगा दी। लेकिन जैसे ही वह गहरे पानी में गया, अचानक डूबने लगा। एसडीआरएफ की टीम पूरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही, मगर बच्चा अब तक नहीं मिला। सोमवार को भी रेस्क्यू किया गया।

दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे गजेन्द्र के साथी घबराकर तुरंत नदी में कूदे और उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन तेज बहाव के कारण वे उसे बाहर नहीं निकाल पाए। देखते-ही-देखते गजेन्द्र बहते हुए गहराई में समा गया। हादसे से घबराए बच्चे दौड़ते हुए उसके घर पहुंचे और परिवार को जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार नदी किनारे पहुंचा। मोहल्ले के लोग भी मौके पर जुट गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस, बुलानी पड़ी SDRF कुम्हारी थाना प्रभारी योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) को बुलाया गया। रविवार सुबह से टीम ने खारुन नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों ने घंटों तलाश की, नावों से नदी की खाक छानी, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

नदी का बहाव तेज, 40 किलो मीटर आगे जा सकती है बॉडी इधर एसडीआरएफ के अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम लगातार खोजबीन कर रही है। आज भी मुनादी के लिए बोला गया है। संभवत: बच्चे की बॉडी 30 से 40 किलो मीटर आगे भी जा सकती है। शनिवार से लेकर अब तक खारुन नदी का बहाव काफी तेज है। टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

48 घंटे बाद भी अब तक नहीं मिली सफलता थाना प्रभारी वर्मा ने बताया कि नदी में बहाव ज्यादा है और पानी गहरा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को कठिनाई हो रही है। रविवार को पूरे दिन मशक्कत के बावजूद सफलता नहीं मिली। 48 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अब तक टीम को सफतला नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खारुन नदी में आए दिन बच्चे और युवक नहाने पहुंच जाते हैं। यहां चेतावनी बोर्ड भी लगे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। हर साल इस तरह की डूबने की घटनाएं होती हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजाम पुख्ता नहीं किए जाते।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में 44 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में लू जैसे हालात; IMD का येलो अलर्ट जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में मतांतरण कानून पर विवाद, ईसाई समाज ने कड़े दंड प्रावधानों के खिलाफ खटखटाया HC का दरवाजा

April 19, 2026

‘वो आएगी तभी उतरूंगा…वरना’, टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067840
Views Today : 11
Views Last 7 days : 943
Views Last 30 days : 4029
Total views : 88776
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.