Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 18 cattle died in Samoda Gauthan | समोदा गौठान में 18 गौवंश की मौत: कांग्रेस के निरीक्षण दल ने कहा-गौवंश के शव चील-कौवे नोच रहे,विकास बोले- भाजपा सरकार में गौवंश सुरक्षित नहीं – Raipur News
Breaking News

18 cattle died in Samoda Gauthan | समोदा गौठान में 18 गौवंश की मौत: कांग्रेस के निरीक्षण दल ने कहा-गौवंश के शव चील-कौवे नोच रहे,विकास बोले- भाजपा सरकार में गौवंश सुरक्षित नहीं – Raipur News

By adminSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 09 27t165530752 1758972262
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


समोदा गांव के गोठान में गोवंश की मौत के मामले में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जांच निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान समिति के संयोजक विकास उपाध्याय समिति के सदस्य,छाया वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद दुबे, उधव राम वर्मा, कोमल साहू, जांच रिपोर्ट बन

.

विकास ने बताया की जांच के दौरान गौठान में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं। समिति ने पाया कि गौठान में लगभग 17–18 गोधन की मौत हो चुकी है, जिनके शव को चील और कौवे नोच रहे थे। गोठान की स्थिति अस्त-व्यस्त थी। विकास उपाध्याय ने कहा कि गोठान की शर्ड में 50 गाय रखने की व्यवस्था थी जिसमें अभी लगभग 250 से 300 गाय रखा जा रहा है ।

image 2025 09 27t165556561 1758972291

भाजपा सरकार में गौवंश सुरक्षित नहीं- विकास

विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की सरकार बने दो साल हो गए हैं। भाजपा गौवंश के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन जब-जब भाजपा की सरकार बनती है, सबसे ज्यादा गौ तस्करी और गौवंश की हत्या होती है। छत्तीसगढ़ के चारों तरफ ओडिशा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से गौवंश बाहर जाता है और उन्हें काटकर बेचा रहा है।

कांग्रेस सरकार में गौठान योजना बनाई गई थी, गांव की समितियां बनाई गई थीं, डॉक्टर की व्यवस्था की गई थी। तब गोवंश की सुरक्षा होती थी और सड़कों पर हादसे भी कम होते थे। लेकिन भाजपा ने इस योजना को खत्म कर दिया। भाजपा ने वास्तव में गौवंश की हत्या की है और सिर्फ राजनीति कर रही है।

image 2025 09 27t165502176 1758972237

सड़क हादसे में मौत

उपाध्याय ने कहा ने कहा कि आज आरंग ही नहीं, पूरे प्रदेश में सड़कों पर गौवंश घूम रहे हैं, जिससे उनकी मौत भी हो रही है और आम नागरिक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। भाजपा की सरकार कांग्रेस की गौठान योजना का नाम बदलकर भी चला सकती थी, लेकिन उन्होंने पूरी तरह बंद कर दी।

विकास ने कहा कि आरंग से कैबिनेट मंत्री आते हैं, लेकिन यहां की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया। विकास ने कहा निरिक्षण के दौरान हमने पाया कि यहां 17-18 गौवंश लाश पड़ी है। लेकिन उनकी मौत के बाद उन्हें सम्मानजनक तरीके से दफनाना चाहिए था, न कि चील-कौवों के हवाले छोड़ देना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रामानुजनगर SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर-आरक्षक गंभीर घायल:SDM को मामूली चोटें, शराबी बाइक सवार को बचाने में घर में घुसी बोलेरो

April 18, 2026

रायपुर में परशुराम जयंती पर भक्ति का माहौल:शहरभर में भजन संध्या, शोभायात्रा और महाप्रसाद के होंगे आयोजन, हजारों श्रद्धालु जुटेंगे

April 18, 2026

10वीं बोर्ड में सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के छात्र सफल

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067756
Views Today : 94
Views Last 7 days : 999
Views Last 30 days : 4035
Total views : 88686
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.