सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ही दिन में अलग-अलग घटना में 3 युवकों का शव मिला है। मडकड़ी के महानदी में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की और नदी में छलांग लगा दी। दूसरे मामले में नगर पंचायत पवनी में एक घर से युवक का फंदे पर लटका शव मिला है।
.
बताया जा रहा वह नशे का आदि था। वहीं, तीसरे मामले में पुरगांव के रहने वाले एक युवक की हार्ट अटैक से जान चली गई। तीनों मामले में बिलाईगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर पंचायत पवनी में नशे के आदी एक युवक की फंदे से लटकी लाश मिली है।
पहला मामला, नदी में मिला शव
पहला मामला मडकड़ी के महानदी से सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से एक शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कटगी के रहने वाले शिवकुमार देवांगन (23 साल) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 23 सितंबर को मृतक ने प्रेम प्रसंग के चलते कटगी पुल से महानदी में छलांग लगा दी थी। छलांग लगाने से पहले उसने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात भी की थी, हालांकि मौत के असली कारण की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
24 सितंबर को कसडोल थाने में मृतक की गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। 27 सितंबर को उसका शव घटना स्थल से 25 किलोमीटर दूर मिला। जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मडकड़ी के महानदी से युवक का 4 दिन बाद शव मिला।
दूसरा मामला, फंदे पर लटका मिला शव
वहीं, दूसरा मामला नगर पंचायत पवनी से सामने आया है। यहां जय कुमार साहू (25 साल) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। वह नशे का आदि था। जिसकी वजह से अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा होता था।
इन्ही सब कारणों से उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन काम करके अपने घर पहुंचे तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बाड़ी की ओर जाकर देखा तब जय कुमार का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
ग्रामीणों ने बिलाईगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुरगांव के एक युवक की हार्ट अटैक से जान चली गई।
तीसरा मामला, हार्ट अटैक से गई जान
तीसरा मामला पुरगांव से है। जहां फिरूराम धनवार (29 साल) को अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार (27 सितंबर) सुबह की है।
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।
थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि फिलहाल तीनों मामलों मे बिलाईगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
……………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
पत्नी से लड़ाई के बाद बियर पिया…महानदी में फंसा, VIDEO:नशे में मिट्टी के टीले पर सो गया, वाटर-लेवल बढ़ा तो खुली नींद, चिल्लाने लगा

रायपुर में पत्नी से लड़ाई के बाद युवक बियर पीने चले गया। बियर पीकर आरंग स्थित महानदी में मिट्टी के टीले पर सो गया था। जब उसकी नींद खुली तो आस-पास पानी का लेवल बढ़ चुका था। उसने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसने चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी। पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया है। पढ़ें पूरी खबर…
<
