छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां गंगा मईया मंदिर झलमला (बालोद) में शारदीय नवरात्रि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया है। खास बात यह रही कि कलश प्रज्ज्वलित कराने वाले श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रख
.
मंदिर ट्रस्ट ने ज्योति कलश दाताओं की सूची में प्रधानमंत्री का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी नई दिल्ली दर्ज किया है।

नवनिर्मित भवन में रखा गया A-71 क्रमांक का कलश
मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक सोहनलाल टावरी ने बताया कि, नवनिर्मित ज्योत कक्ष में क्रमांक A-71 का यह विशेष कलश स्थापित किया गया है। इस साल कुल 1255 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के नाम का कलश भी शामिल है।
देश की उन्नति के लिए की गई विशेष आराधना
मंदिर के ट्रस्टी पालक ठाकुर ने बताया कि, दानदाता ने नाम गुप्त रखने का आग्रह किया है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां गंगा मईया की कृपा से प्रधानमंत्री मोदी और देश की उन्नति के लिए यह विशेष ज्योत सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

अब जानिए मां गंगा मईया मंदिर के बारे में
बालोद जिले के झलमला गांव में स्थित मां गंगा मईया मंदिर छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक आस्था केंद्र है। दुर्ग–बालोद मार्ग पर स्थिति इस मंदिर में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, कई दशक पहले एक मछुआरे के जाल में देवी की प्रतिमा निकली थी। पहले तो उसने उसे साधारण पत्थर समझकर पानी में डाल दिया। लेकिन बार-बार वही प्रतिमा जाल में आने लगी। इसके बाद गांव के लोगों को देवी ने सपने में दर्शन देकर यहाँ मंदिर बनाने का संकेत दिया। तभी से इस स्थल पर गंगा मईया का भव्य मंदिर स्थापित हुआ।
मंदिर का समय-समय पर जीर्णोद्धार हुआ है। आज यह मंदिर आस्था का ऐसा केंद्र है, जहाँ रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेषकर शारदीय और चैत्र नवरात्रि में यहाँ भक्तों का तांता लगता है। नंगे पांव आने वाले भक्त मनोकामना ज्योति कलश जलाते हैं और माता से आशीर्वाद की कामना करते हैं।
<
