देश में ऑनलाइन सट्टा-जुआ के मामलों में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है। यहां ऑनलाइन सट्टा में 52 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जबकि दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश 11 और तीसरे पर महाराष्ट्र 10 है। इसी तरह बुजुर्गों के खिलाफ हत्या में भी छत्तीसगढ़ आगे है। नक्सलियों के.यह खुलासा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट-2023 से हुआ है। रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई। देश के गिने-चुने राज्यों में ऑनलाइन सट्टा-जुआ पर कार्रवाई चल रही है। इसमें छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर है, क्योंकि यहां लगातार महादेव सट्टा एप और उससे जुड़े अन्य एप पर कार्रवाई हो रही है। रिपोर्ट के…
Author: admin
बिलासपुर जोन से 52 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनेंदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने आगामी दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों में यात्रियों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर कंफर्म सीट उपलब्ध कराई जा रही है।.रेल प्रशासन ने 52 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध खाली बर्थों की जानकारी सार्वजनिक की है। यह कदम यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद करने के लिए उठाया गया है।बिलासपुर से पुणे के लिए पूजा स्पेशल 22 अक्टूबर को चलेगीगाड़ी संख्या…
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) की गड़बड़ी में सीबीआई ने सोमवार को रिटायर्ड आईएएस जीवन किशोर ध्रुव, उनके बेटे सुमित, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, टामन की बहू निशा कोसले, दीपा आदिल के खिलाफ 2000 पन्नों की चार्जशीट पेश की।.सीबीआई की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पीएससी के तत्कालीन चेयरमैन और रिटायर्ड आईएएस टामन सिंह सोनवानी का भतीजा नीतेश सोनवानी और बहू निशा कोसले मुख्य इंटरव्यू में शामिल ही नहीं हुए थे। इसके बावजूद दोनों का चयन कर लिया गया। वजह यह कि नीतेश टामन का दत्तक पुत्र है।इंटरव्यू में खुद टामन बैठे थे। रिश्तेदारी का मामला…
राज्य के ज्यादातर स्कूलों में डंप पड़ी 120 करोड़ से ज्यादा की किताबों को पढ़ाने का न सिस्टम बनाया न टाइम टेबल में जगह दी। शिक्षा विभाग ने न ही कोई निर्देश जारी किया। इसके बावजूद अब फिर इस साल 40 करोड़ से ज्यादा की किताबें खरीदकर बांटने की तैयारी है।.ये सिस्टम भी अजीब है कि शिक्षा का एक तिहाई सत्र गुजरने के बाद समग्र शिक्षा विभाग टेंडर की प्रक्रिया में उलझा है। टेंडर होने से लेकर एक-एक स्कूल तक किताबें पहुंचने में तीन महीने का समय लगेगा। उस समय तक स्कूलों में परीक्षा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।ऐसे में…
निवेशकों से 4.5 करोड़ हड़पने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तारभिलाई में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड सोमेन्द्र पाटिल (28) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्मृति नगर थाना सुपेला पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरोह के अन्य आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थ.भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमेन्द्र पाटिल सेक्टर-6 का निवासी है। उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेशकों से करीब 7 करोड़ रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई 38…
साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद और छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फाउंडेशन ने संघ प्रचारक, चिंतक और लेखक डॉ. राम माधव की नवीन पुस्तक “द न्यू वर्ल्ड: 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया” पर पर परिचर्चा और विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये कार्यक्.कार्यक्रम में डॉ. राम माधव मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सलाहकार अपूर्व मिश्र वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।डॉ. राम माधव ने अपनी किताब और जियो पॉलिटिक्स पर चर्चा करते…
बालोद में भाभी की हत्या कर कंबल से ढंका।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार को देवर ने भाभी का गला घोंटकर मार डाला और लाश के बगल में सो गया। पहले दोनों ने पी और देवर ने शादी करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर गुस्साए देवर ने हत्या कर दी। पुलिस शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। मामला.जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम प्रीति सेमरे (35) है। जबकि आरोपी देवर का नाम अमन कुमार सेमरे है। वह जवाहर पारा का रहने वाला था, लेकिन काफी समय से रायपुर में रहकर मजदूर करता था। प्रीति दल्लीराजहरा के वार्ड…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया। मध्य क्षेत्र संघचालक डॉ पूर्णेंदु सक्सेना ने दीनदयाल नगर के दुर्गा गार्डन में विजयादशमी पर अपने संबोधन में कहा कि संघ मजबूत संगठन है। आपसी संवाद बढ़ाकर समाज को संगठित करना सबका कर्तव्य.अब संघ के शताब्दी वर्ष में समाज अभिसरण की योजना बना रहा है। उन्होंने संघ के सौ वर्ष की संघर्षशील और विकासशील यात्रा के बारे में कहा कि संघ अपने विविध कार्यक्रमों, वृहद गृह संपर्क अभियान, सामाजिक सद्भाव बैठकें, युवाओं के कार्यक्रम, प्रमुखजन गोष्ठी से सम्पूर्ण हिन्दू समाज को संगठित करेगा।उन्होंने पञ्च परिवर्तन के बारे में कहा…
त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। हावड़ा उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों लंबी वेटिंग है। दीपावली और छठ पर्व को लेकर ट्रेनें पैक हो गई है। सबसे ज्यादा मारामारी उत्तर-प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, हावड़ा और मुंबई जाने वाली ट्रेनों की है। इस रूट की ट्रेनें 10 से 3.अब दिवाली एवं छठ पूजा पर घर जाने वालों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की संख्या बढ़ती जा रही है। सीटें बुक होने के बाद यात्रियों का एकमात्र सहारा तत्काल टिकट का है। हालांकि रेलवे यात्रियों कंफर्म बर्थ मिल…
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की तस्वीर।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार में हुए नक्सलियों के आत्मसमर्पण को फर्जी बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को इवेंट बना दिया है। एक तरफ आत्मसमर्पण हो रहा है, दूसरी तरफ ए.उन्होंने कहा कि सरकार को हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले 103 नक्सलियों के बारे में पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। बस्तर में कई फर्जी सरेंडर, एनकाउंटर हुए, कई निर्दोष आदिवासियों को जेल भेज दिया गया। नक्सलियों के लिए सरकार रेड कारपेट बिछा रही है। आत्मसमर्पण को इवेंट बना…