कोरबा जिले में ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की थीम पर एक मॉडल तैयार किया गया है। कचरे और बेकार पड़े सामान (स्क्रैप) का उपयोग कर रूस के आधुनिक S-400 एंटी मिसाइल सिस्टम का एक आकर्षक कुल दिया है।.गेवरा स्थित सेंट्रल एक्सवेशन वर्कशॉप (CEWS) के कर्मचारियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत इसे बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है। यह मॉडल अब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस मॉडल को तैयार करने में CEWS गेवरा के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगभग एक महीने का समय लगा। इस परियोजना में लगभग 40 से 50 लोग शामिल थे, जिन्होंने इसे बनाने में…
Author: admin
शव को एक किलोमीटर तक पैदल उठाकर चले।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक बच्ची को सही इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। मरवाही ब्लॉक के सिलपहरी गांव में 13 साल की बच्ची को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। परिजनों ने पहले उसे गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया।.परिजनों का आरोप है कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर झोलाछाप डॉक्टर उसे छोड़कर भाग गया। आनन-फानन में परिजन बच्ची को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गांव में सड़कों की बदहाली के कारण परिजन शव को उठाकर 1 किलोमीटर…
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के दौरान विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं को संगठन के नियमों के अनुसार नारे न लगाने के बारे में समझाते हुए दिख रहे हैं।.हालांकि, पार्टी ने इस वीडियो में किसी भी हंगामे से इनकार किया है। वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि खड़गवां में आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम में कोई हंगामा नहीं हुआ।जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया चल रहीकांग्रेस इस चयन प्रक्रिया को “संगठन सृजन” का नाम दे रही है। इसके लिए पूर्व…
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार (9 अक्टूबर) को एक यात्री अचानक बेहोश होकर सीट पर गिर पड़ा। इसके फ्लाइट क्रू ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल अपनाते हुए विमान की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।.अब तक मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट लैंड होते ही एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने बेहोश युवक को तत्काल माना सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ब्लड कैंसर का मरीज था।मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान के रहने वाले गौतम बावरी (उम्र लगभग 24–25 साल) के रूप में हुई…
रायपुर नगर निगम ने साफ कर दिया है कि शहर के किसी भी मंदिर से अब संपत्तिकर नहीं लिया जाएगा। महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि निगम क्षेत्र के किसी भी जोन या वार्ड में स्थित मंदिरों पर प्रॉपर्टी टैक्स लागू नहीं होगा।.इसके बावजूद जोन-4 के अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 स्थित सोहागा मंदिर में संपत्तिकर नोटिस देने पहुंचे निगम कर्मचारियों मोहर्रिर सुशात और अमर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों से तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।महापौर ने जताई नाराजगीमीनल चौबे ने इस मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए गहरी नाराजगी जाहिर…
.संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा और बीईओ संजय दुबे से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान संघ ने गिरदावरी सत्यापन जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग की है।ब्लॉक अध्यक्ष नारायण प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि संकुल समन्वयक पहले से ही शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विभागीय कार्यों का दायित्व निभा रहे हैं। ऐसे में गिरदावरी जैसे कार्य सौंपे जाने से शिक्षा गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि माननीय शिक्षा मंत्री के निर्देश के अनुसार संकुल समन्वयकों से केवल शैक्षणिक कार्य लिए जाने हैं। ताकि स्कूलों में…
राजधानी रायपुर के सेजबहार में अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार (9 अक्टूबर) को टीम प्रहरी ने कार्रवाई करते हुए लगभग 10 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को हटाया गया है।.कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन की निगरानी में मौके पर बनी बाउंड्रीवाल, प्लिंथ और सड़क मार्ग को तोड़ा गया और अवैध निर्माण को हटाया गया।रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम और नगर निगम की टीम प्रहरी ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। जिसका उद्देश्य अवैध भूमि विक्रय…
खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में आज सुबह पति पत्नी का मर्डर हुआ है। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। दोनों की लाश घर में खून से लतपथ मिली। मामला गंडई थाना क्षेत्र का है।.घटना सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही पूरी की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि धारदार हथियार से दोनों को मारा गया है।…
बीजापुर केपीड़िया गांव में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से एक आदिवासी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार (9 अक्टूबर) दोपहर की है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।.बालक गांव के पास जंगल के रास्ते से गुजर रहा था, तभी उसका पैर जमीन में छिपाए गए प्रेशर IED पर पड़ गया। धमाके से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर सीआरपीएफ की 199 और 85वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने घायल बालक को तुरंत कैंप लाकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फरार हिस्ट्रीशीटर इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ रील बनाकर दहशत फैला रहा है। उसने शहर के भाजपा और कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी देकर रील बनाया है, जो अब वायरल हो रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।.इसके साथ ही वीडियो में हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल और कट्टा सप्लाई करने का भी दावा किया है। आरोपी नशे का सामान बेचता है। साथ ही चोरी, मारपीट और गुंडागर्दी के केस में फरार चल रहा है। पुलिस इस हिस्ट्रीशीटर को पिछले 2 महीने से ढूंढ रही है। इसी बीच वह इंस्टा पर वीडियो डाल रहा…