Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fugitive history-sheeter makes reels with pistol, VIDEO | हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल के साथ बनाया VIDEO: बिलासपुर के भाजपा-कांग्रेस नेताओं को धमकी दी; 2 महीने से पुलिस ढूंढ रही, इंस्टा पर रील डाल रहा – Chhattisgarh News
Breaking News

Fugitive history-sheeter makes reels with pistol, VIDEO | हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल के साथ बनाया VIDEO: बिलासपुर के भाजपा-कांग्रेस नेताओं को धमकी दी; 2 महीने से पुलिस ढूंढ रही, इंस्टा पर रील डाल रहा – Chhattisgarh News

By adminOctober 10, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 128 1760068744
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फरार हिस्ट्रीशीटर इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ रील बनाकर दहशत फैला रहा है। उसने शहर के भाजपा और कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी देकर रील बनाया है, जो अब वायरल हो रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

.

इसके साथ ही वीडियो में हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल और कट्‌टा सप्लाई करने का भी दावा किया है। आरोपी नशे का सामान बेचता है। साथ ही चोरी, मारपीट और गुंडागर्दी के केस में फरार चल रहा है। पुलिस इस हिस्ट्रीशीटर को पिछले 2 महीने से ढूंढ रही है। इसी बीच वह इंस्टा पर वीडियो डाल रहा है।

फरार हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ढूंढ रही, वह इंस्टा पर रील बनाकर डाल रहा।

फरार हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ढूंढ रही, वह इंस्टा पर रील बनाकर डाल रहा।

आदतन बदमाश है लुटू पांडेय

दरअसल, सरकंडा क्षेत्र के चिंगरापारा का रहने वाला लुटू पांडेय निगरानी और आदतन बदमाश है। नशे का सामान बेचने के केस में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पिछले दो महीने से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस लगातार उसके ठिकानों में छापेमारी करने का दावा कर रही है। लेकिन, वो गायब है।

पिस्टल और हथियारों के साथ बनाया रील्स

आरोपी लुटू पांडेय फरारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। वो पिस्टल और हथियारों के साथ रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रहा है। उसका दोस्त और चोरी का आरोपी शिवम मिश्रा भी ऐसे ही पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम के जरिए आतंक फैला रहा है।

भाजपा-कांग्रेस नेताओं को जान से मारने दे रहा धमकी

दोनों आरोपी लुटू पांडेय और शिवम मिश्रा भाजपा के युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी मुसर्रफ खान के साथ ही एनएसयूआई के महासचिव लक्की मिश्रा सहित अन्य युवकों को लगातार वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही इंस्टा पर हथियारों का वीडियो बनाकर अपना रंगदारी भी दिखा रहे हैं।

सरकंडा और सिविल लाइन थाने में शिकायत

दोनों आदतन अपराधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वो युवकों को देख लेने और सामने आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले की शिकायत युवकों ने सरकंडा और सिविल लाइन थाने में की है।

पिस्टल और रिवाल्वर की तस्वीर भेजकर सप्लाई करने का दावा

बताया जा रहा है कि फरार आरोपी लुटू पांडेय अवैध हथियारों का कारोबार भी करने लगा है। उसने कुछ युवकों को पिस्टल और रिवाल्वर जैसे घातक हथियारों की तस्वीरें भेजी है। वो युवकों को पिस्टल और रिवाल्वर जैसे हथियार उपलब्ध कराने का दावा भी कर रहा है।

यूपी में बनाया ठिकाना, पुलिस कर रही तलाश

इधर सरकंडा पुलिस दोनों आरोपियों की पहले ही तलाश कर रही है। कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपियों ने उत्तरप्रदेश में अपना ठिकाना बना लिया है। पुलिस जब उन्हें पकड़ने के लिए जाने वाली थी, तभी बदमाशों ने मोबाइल बंद कर अपना ठिकाना बदल लिया।

चोरी के केस में जेल से छूटा फिर करने लगा नशे का कारोबार

आरोपी लुटू पांडेय को दुर्ग पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। दुर्ग जेल से छूटने के बाद आरोपी शहर आकर नशे के कारोबार में लग गया। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, लुटू पांडेय पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जबकि, शिवम मिश्रा भी फरारी काट रहा है।

………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

खुद को रायपुर का डॉन बताने वालों का निकला जुलूस,VIDEO:आधा सिर मुंडवाकर परेड, लड़खड़ाते दिखे; नशे के लिए इंजीनियर को बेरहमी से पीटा था

रायपुर में बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला गया।

रायपुर में बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला गया।

खुद को रायपुर का डॉन बताने वाले बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला है। जुलूस में आरोपियों के सिर के बाल ट्रिमर से कटे दिखे। वहीं इनके पीछे-पीछे क्राइम ब्रांच और पुलिसकर्मी लाठी पकड़े चलते नजर आए। इन बदमाशों की चाल भी लड़खड़ाती दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

अवैध शराब परिवहन करते आदतन अपराधी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था आरोपी, राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई

April 26, 2026

रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें: महापौर:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.