सूर्योपासना के महापर्व छठ के चौथे दिन उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देकर छठ व्रतियों ने अपने उपवास का पारण किया। सोमवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के बाद कई व्रतियों ने छठ घाटों में ही रात गुजारी और सूर्योदय का इंतजार किया। सुबह सूर्य को अर्ध्य द
.
अंबिकापुर के शंकरघाट, खर्रा घाट घुनघुट्टा, मेंड्रा घुनघुट्टा नदी छठ घाट, शिवसागर तालाब सहित 14 छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने सोमवार शाम अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध्य दिया। अर्ध्य के बाद कई श्रद्धालुओं के परिवार घर लौट आए थे जो तड़के चार बजे घाटों में पहुंच गए और सूर्योदय का इंतजार किया। कई श्रद्धालु परिवारों ने छठ घाटों में ही रात गुजारी। उदयगामी सूर्य को व्रत देकर छठ व्रतियों ने 36 घंटे के व्रत का पारण किया।

खर्रा घाट में सूर्योपासना करते श्रद्धालु
छठ गीतों से गूंजते रहे घाट शंकरघाट में दो हजार से अधिक परिवारों ने सूर्योपासना की। यहां जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। घाट में रूकने वाले श्रद्धालु पूरी रात भक्तिगीतों में झूमते रहे। शिवसागर तालाब में छठ गीत पूरी रात गूंजते रहे। यहां सैकडों की संख्या में व्रतियों ने एक साथ सूर्योपासना की।

शंकरघाट में उदयगामी सूर्य को दिया अर्ध्य
घुनघुट्टा नदी पर खर्रा घाट में सोमवार शाम एवं मंगलवार सुबह गंगा आरती का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाट में ही रात बिताई। पूरी रात जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्य छठ घाटों में भी जगराता एवं भक्तिगीतों का आयोजन किया गया।

मेंड्राकला में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सूर्योपासना
पूरे संभाग में छठ का उल्लास सरगुजा संभाग में छठ महापर्व का उल्लास दिखा। संभाग के सभी प्रमुख निकाय क्षेत्रों के अलावे ग्रामीण इलाकों में भी छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं ने सूर्योपासना की। हर वर्ष छठ व्रतियों की संख्या बढ़ रही है। सूरजपुर के रेणुका नदी तट पर छठघाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ सूर्योपासना की।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव में की सूर्योपासना
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव के शिवमंदिर तालाब में सूर्योपासना की। वे परिवार सहित छठ के लिए भटगांव शिव मंदिर तालाब पहुंची। सोमवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के बाद मंगलवार को उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
<
