Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Psycho man kills and burns his girlfriend | साइको युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मारकर जलाया: लड़कियों के कपड़े पहनने का शौक, अक्सर मर्डर-2 मूवी देखता था; लड़की ने ब्रेकअप किया तो मारा – Chhattisgarh News
Breaking News

Psycho man kills and burns his girlfriend | साइको युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मारकर जलाया: लड़कियों के कपड़े पहनने का शौक, अक्सर मर्डर-2 मूवी देखता था; लड़की ने ब्रेकअप किया तो मारा – Chhattisgarh News

By adminOctober 28, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s2 21761581284 1 1761629644
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक साइको किस्म के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को जलाकर मार डाला। दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर था। जब लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड साइको किस्म का है तो उससे दूरी बनाने लगी। इसी बात से नाराज युवक ने लड़की को जला दिय

.

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मानसिक रोगी है। उसने इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी अकाउंट बना रखे थे, जिन पर महिलाओं के कपड़े पहनकर तस्वीरें पोस्ट करता था। वह इंटरनेट पर अक्सर मर्डर-2 मूवी भी देखा करता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

पैरावट में जली पड़ी थी लाश।

पैरावट में जली पड़ी थी लाश।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, ग्राम चरोटी रहने वाली तेजस्विनी पटेल (26 साल) और इसी गांव का सालिक राम पैकरा (25) बलौदाबाजार में साथ में रेजा-कुली का काम करते थे। दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर चल रहा था।

सालिक को लड़कियों के कपड़े पहनने का शौक ​था। वो लड़कियों के कपड़े पहनकर इंस्टाग्राम में अलग-अलग प्रोफाइल से आईडी बनाकर अपनी फोटो उसमें अपलोड करता था। वह अक्सर मोबाइल पर मर्डर 2 मूवी देखा करता था।

जब ये बात तेजस्विनी को पता चली तो उसने सालिक से दूरी बना ली। उससे मिलना-जुलना और बातचीत करना कम कर दिया। सालिक राम को यह बात अच्छी नहीं लगी।

आरोपी ने अपने घर में खुद लड़की बनकर कई तस्वीरें लगाई थी।

आरोपी ने अपने घर में खुद लड़की बनकर कई तस्वीरें लगाई थी।

चाकू से मारकर हत्या, फिर शव को जलाया

24 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे तेजस्विनी को गुड़ी चौक पर बुलाया और उस पर रिश्ता फिर से शुरू करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इनकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर पहले तो चाकू और लकड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद, उसने शव को पास के पैरावट में ले जाकर जला दिया। अगले दिन सुबह लगभग 7:30 बजे, ग्रामीणों को ब्यारे में रखे पैरावट में जला हुआ शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

गांव में कैंप लगाकर शुरू की जांच

पुलिस ने जानकारी दी कि शव के हाथ बंधे होने और जलने के निशान स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने गांव में एक कैंप लगाकर जांच शुरू की। शव के पोस्टमॉर्टम में धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान मिले।

पुलिस की आसपास के लोगों पूछताछ और मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड के साथ चैट में मिले सबूत के आधार पर सालिक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस की गिरफ्त में है आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में है आरोपी।

पुणे भागने की फिराक में था आरोपी

पूछताछ में पता चला कि सालिक राम ने ही तेजस्विनी को मारा है। वारदात के बाद आरोपी अपने मामा घर चला गया था। वहां से वह पुणे भागने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के कपड़े और तस्वीरें भी बरामद की हैं। आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट से लड़कियों से चैटिंग करता था। पुलिस अन्य महिलाओं से संपर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

साइकोपैथ और क्रूर प्रवृत्ति का है आरोपी

SP भावना गुप्ता ने बताया कि साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी सालिक राम पैकरा को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

एसपी ने जानकारी दी कि आरोपी साइकोपैथ और क्रूर प्रवृत्ति का है। वह महिलाओं के कपड़े पहनता था और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर महिलाओं को लुभाता था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही।

………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या कर शव जलाया:साइको था आरोपी,महिलाओं के कपड़े पहनकर इंस्टाग्राम पर करता था पोस्ट,बना रखे थे 19 अकाउंट

गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड चा​कू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने युवती की हत्या के बाद उसके शव को पैरावट में जला दिया था। आरोपी भागने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 43 IAS अफसरों का ट्रांसफर:कई जिलों के कलेक्टर बदले, निहारिका बारिक को गृह-जेल विभाग की जिम्मेदारी

May 6, 2026

Manendragarh Gyan Shikhar Competition | KBC Style Boosts Student Intellectual Growth

May 6, 2026

दंतेवाड़ा में चलती कार में लगी भीषण आग:मौका रहते ही चालक परिवार के साथ नीचे उतरा, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069686
Views Today : 39
Views Last 7 days : 593
Views Last 30 days : 3832
Total views : 90730
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.