Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Man who set constable’s bike on fire arrested | कॉन्स्टेबल की बाइक में आग लगाने वाला गिरफ्तार: दुर्ग में जुआ के अड्डे पर छापेमारी के दौरान लगाई थी आग, कार्रवाई से नाराज था – durg-bhilai News
Breaking News

Man who set constable’s bike on fire arrested | कॉन्स्टेबल की बाइक में आग लगाने वाला गिरफ्तार: दुर्ग में जुआ के अड्डे पर छापेमारी के दौरान लगाई थी आग, कार्रवाई से नाराज था – durg-bhilai News

By adminOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 28t200811258 1761662215
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2025 10 28t200811258 1761662215

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान कॉन्स्टेबल की बाइक में आग लगाने वाले आरोपी को ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दुलेश्वर ठाकुर उर्फ गोल्टू (35) के रूप में हुई है। मामला नेवई भाठा क्षेत्र का है।

.

इस मामले में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 19 अक्टूबर की देर रात करीब 12 बजे नेवई पुलिस को सूचना मिली थी कि नेवई भाठा नर्सरी के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।

पुलिसकर्मियों ने अपनी-अपनी बाइकें रोड किनारे खड़ी कीं और नर्सरी के अंदर दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा। कार्रवाई के बाद जब पुलिसकर्मी बाहर लौटे तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे खड़ी एक पल्सर बाइक में आग लगी हुई है।

कॉन्स्टेबल भूमिंद्र वर्मा की थी बाइक

जांच में पता चला कि यह बाइक कॉन्स्टेबल भूमिंद्र वर्मा की थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की नीयत से बाइक में आग लगा दी थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 324(4) और 326(च) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई से था नाराज आरोपी

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेवई भाठा में रहने वाला दुलेश्वर ठाकुर उर्फ गोल्टू ही इस वारदात में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया।

उसने बताया कि जुआ रेड के दौरान पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर उसने बाइक में आग लगा दी थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म:जशपुर में युवती को गर्भवती कर मुकरा आरोपी, फरसाबहार पुलिस ने भेजा जेल

May 6, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खाद्य टीम का निरीक्षण:'शुद्ध आहार' अभियान के तहत हुई सघन जांच, साफ-सफाई के दिए निर्देश

May 6, 2026

जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार:युवक ने मिलने बुलाया तो नहीं गई, फिर वारदात को दिया अंजाम, जेल भेजे गए

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069689
Views Today : 42
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 3835
Total views : 90733
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.