केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ की घोषणा की है। इस पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर की जाती है।.इस बार 1,466 कर्मियों को यह सम्मान दिया गया है, जिन्हें अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया है।छत्तीसगढ़ के लिए इस बार यह उपलब्धि खास रही। बड़ी संख्या में राज्य के सीनियर आईपीएस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक को इस पदक के लिए चुना गया है।स्पेशल ऑपरेशन कैटेगरी में देशभर के 28 राज्यों और पैरा-मिलिट्री फोर्सेज के बीच चयनित…
Author: admin
कोरबा में समाजसेवी तेजकरण जैन ने अग्रसेन कन्या महाविद्यालय प्रांगण में गोवंश संरक्षण पर आधारित एक अनोखी प्रदर्शनी लगाई। इस निशुल्क संकलन में विश्व के अनेक देशों के 476 ऐसे नोट प्रदर्शित किए गए जिन पर गाय की छवि अंकित है।.प्रदर्शनी में गाय से संबंधित दुर्लभ सिक्कों का संग्रह भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा गाय के जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से अत्यंत सुंदर और शिक्षाप्रद रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को प्रभावित किया।अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य के. झा की उपस्थिति में आयोजित इस प्रदर्शनी को विद्यालय के…
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बाइक को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना 20 अक्टूबर की रात को हुई, जब छोटे भाई ने बंदूक के बट से हमला कर बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे इलाज के लिए नहीं ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई.आमाबेड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मंगऊ कावड़े 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे नारायणपुर से अपने घर लौटा था। उसी समय उसका बड़ा भाई मंगतु राम कावड़े, मंगऊ के घर आया और बाइक नहीं देने की बात…
बलरामपुर जिले में शिक्षकों का पर्सनल डेटा लीक होने का मामला सामने आया है। अज्ञात ठग विभागीय अधिकारियों और क्राइम ब्रांच के नाम पर शिक्षकों को कॉल कर धमका रहे हैं और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से यह सिलसिला जारी है, जिससे शि.जानकारी के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्ति पहले शिक्षक का पूरा बायोडाटा, पदस्थापना स्थान और संस्था की जानकारी बताते हैं। इससे शिक्षक को लगता है कि कॉल विभाग से ही आया है। इसके बाद उनसे अश्लील वीडियो देखने या सरकारी मद की राशि के दुरुपयोग जैसे झूठे आरोप लगाकर कार्रवाई की…
मोंथा चक्रवात का असर देश के अन्य प्रदेशों के साथ साथ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है, जिसके कारण कई जिलों में बेमौसम बारिश हुई। 30 अक्टूबर को कवर्धा जिले में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। जिसके कारण किसानों के खेत में काटकर रखी गई फसल पूरी तरह बर्ब.साल भर की मेहनत में अचानक हुई बारिश के कारण पानी फिर गया। ग्राम मटियारी के किसान परेशान नजर आ रहे है। फसल के लिए बैंकों से लिए कर्ज को छूटने की परेशानी बढ़ गई है। प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजा या अन्य सहायता तथा राहत की उम्मीद…
राजधानी रायपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर.2 में भरतनाट्यम कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकार आसिफ हुसैन ने स्कूली बच्चों को कला और संस्कृति की बारीकियों के बारे में बताया।.इस कार्यशाला का संचालन ‘रूट्स 2 रूट्स’ द्वारा किया गया। जो छात्रों को कला और संस्कृति से परिचित करने और उन्हें विरासत का ध्वजवाहक बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।इस संस्था के कार्यों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और इवेंट का आयोजन, अलग-अलग संस्कृतियों के बारे में शिक्षात्मक साधनों का निर्माण, स्कूल और सामुदायिक संगठनों के साथ सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए काम करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को…
बुधवार की रात सिग्नल चौक पर विजय राजपूत ने बाबा गुरू घासीदास पर अभद्र टिप्पणी की थीछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाबा गुरू घासीदास के लिए अभद्र टिप्पणी की गई। जिसके बाद समाज के लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के संज्ञान में आया। जिसके बाद मामले में पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हु.मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर सतनामी समाज के लोगों में काफी नाराजगी थी। सिंधी समाज ने भी बाबा गुरू घासीदास पर शराब के नशे में अभद्र टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत पर एक्शन लेते हुए…
कोरबा पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक पिकअप में सात मवेशियों को जशपुर जिले से उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।.दरअसल, पुलिस को गुरुवार रात ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है, जिस पर तस्करी का संदेह था। पुलिस टीम ने ग्राम सराईपाली पंचायत रिवापार में घेराबंदी कर दबिश दी।वहां सफेद रंग का एक पिकअप वाहन (CG 29 A 4865) मिला, जिसमें सात मवेशी अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे।…
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खोखसा ओवरब्रिज के पास एक व्यापारी की कार रोककर उसे खिलौना पिस्तौल दिखाकर डराया था। यह घटना 26 अक्टूबर की रात की है।.व्यापारी महेंद्र मित्तल अपने परिवार के साथ रानीसती मंदिर लछनपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने बाइक से उनकी कार को ओवरटेक कर रोका और पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर धमकाने का प्रयास किया। व्यापारी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।व्यापारी की शिकायत पर जांजगीर थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर तकनीक की…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए दो कर्मचारियों को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर/दुर्ग संभाग की ओर से जारी किया गया है।.दरअसल 16 अक्टूबर 2025 को रायपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने CMHO कार्यालय में पदस्थ लिपिक युगल किशोर साहू और सहायक ग्रेड-02 सुरेंद्र कुमार सोनकर को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।इस मामले में दोनों कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को सीएमएचओ कार्यालय धमतरी निर्धारित किया गया है।…