बुधवार की रात सिग्नल चौक पर विजय राजपूत ने बाबा गुरू घासीदास पर अभद्र टिप्पणी की थी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाबा गुरू घासीदास के लिए अभद्र टिप्पणी की गई। जिसके बाद समाज के लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के संज्ञान में आया। जिसके बाद मामले में पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हु
.
मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर सतनामी समाज के लोगों में काफी नाराजगी थी। सिंधी समाज ने भी बाबा गुरू घासीदास पर शराब के नशे में अभद्र टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत पर एक्शन लेते हुए समाज से उसका कोई वास्ता नहीं होने का प्रस्ताव पारित कर दिया।
मामला विधायक ओपी चौधरी के भी संज्ञान में आया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई की। उसकी खोजबीन शुरू की गई और आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए गुरूवार की रात में उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया में सतनामी समाज के लोगों ने विधायक ओपी चौधरी और रायगढ़ पुलिस को धन्यवाद दिया।

विजय राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार किया, वहीं उसके साथियों की भी हो सकती है गिरफ्तारी
दो अन्य युवकों की हो सकती है गिरफ्तारी वहीं सोशल मीडिया में भी यह मामला चर्चा में है। सतनामी समाज के अलावा अन्य लोग भी फेसबुक में आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ काफी गुस्सा उतार रहे हैं। इसके खिलाफ कई तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि जब विजय राजपूत गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनवा रहा था। तब उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। ऐसे में इस मामले में दो अन्य युवकों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
<
