Author: admin

भिलाई | जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कैंप-2 में मीषा अग्रवाल के जन्मदिन पर कनिका अग्रवाल ने शाला के छात्र-छात्राओं को न्यौता भोज कराया।.इस दौरान डॉ. मनोज अग्रवाल, पायल अग्रवाल ने बच्चों को भोजन परोसा। प्राचार्य सीपी चौधरी ने लोगों से इसी तरह के पहल की अपील की। शिक्षक अरुण द्विवेदी, जैन मिश्रा, अरूण कुमार, टी पांडे, कमलेश कुमार, विनोद कापसे, ​नीलिमा अवस्थी, नेहा, प्राची, नाहिद, रेणुका जंघेल सहित अन्य उपस्थित थे।

Read More

सक्ती जिले के शासकीय अस्पताल में चोरी का प्रयास करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 5500 रुपए मूल्य के पांच स्टील के नल बरामद किए हैं। यह घटना सक्ती थाना क्षेत्र की है।.जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर को जिला अस्पताल के स्वीपर गोपाल सागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सफाई के दौरान बच्चों के वार्ड क्रमांक 14 में उन्होंने राजापारा, सक्ती निवासी दुर्गेश बरेठ को बाथरूम से नल निकालते हुए देखा।पानी बहने की आवाज सुनकर जब गोपाल सागर ने उससे पूछताछ की, तो आरोपी भागने…

Read More

दुर्ग5 घंटे पहलेकॉपी लिंकदुर्ग| छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ली गई। इस अवसर पर दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल द्वारा विद्युत कंपनी के अध

Read More

दुर्ग5 घंटे पहलेकॉपी लिंकदुर्ग| भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय दुर्ग ने 2 से 31 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान 5.0 को सफल किया। इस एक माह के विशेष अभियान के तहत कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई आधारित श्रमदान गतिविधियां आयोजित की गईं। इसका मुख

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 13 फीट लंबा किंग कोबरा मिला है। खेतों के किनारे फुफकार मारता 13 फीट लंबा किंग कोबरा दिखा, तो ग्रामीणों में ने स्नेक कैचर को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने उसे सुरक्षित पकड़ा।.स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने सांप को पकड़ने की कोशिश की, तो किंग कोबरा ने अटैक करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा।किंग कोबरा यह वही प्रजाति है, जो घोंसला बनाती है और मादा अपने अंडों की रखवाली खुद करती है। वैज्ञानिक कहते हैं कि इसका जहर 20 इंसानों को खत्म…

Read More

.बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में विभिन्न राज्यों की कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार सुबह भिलाई के बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड में उ​िड़सा और गुजरात की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।सांसद ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश की बेटियां खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आने वाले समय में यही खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर…

Read More

.श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, भिलाई को इस वर्ष इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर के 21वें वार्षिक राज्य सम्मेलन – कैपकॉन 2025-26 की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है।सम्मेलन 1 व 2 नवंबर एसएसआईएमएस, जुनवानी के कैंपस में होगा, जिसका विषय पैथॉलॉजी : वेयर हीलिंग, टीचिंग एंड डिस्कवरी कम टुगेदर है। दो दिवसीय यह सम्मेलन पैथोलॉजी के विभिन्न आयामों को समेटे हुए होगा। सामान्य पैथोलॉजी से लेकर ऑन्कोलॉजी पैथोलॉजी तक के व्यापक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।इस अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इनमें डॉ. सुमीत गुर्जराल, टाटा मेमोरियल सेंटर,…

Read More

कवर्धा में बारिश से धान की फसल बर्बाद होने से टूटा किसान खेत पर ही गिर पड़ा।छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में चक्रवात मोन्था के कारण रायपुर, कवर्धा, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में बारिश हुई। शुक्रवार को कवर्धा में पानी बरसा, जिससे खेतों में पहले से कटी हुई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।.मौसम विभाग के अनुसार, मोन्था के कमजोर पड़ने से पूरे प्रदेश में जो बेमौसम बारिश हो रही थी, वह अब बंद हो जाएगी और मौसम सामान्य रहेगा। विभाग ने आज मौसम बिगड़ने को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया है।पिछले 24 घंटों में…

Read More

.नई तहसील डौंडी, अर्जुंदा, मार्री देवरीबंगला: राज्य बनने के बाद तीन नई तहसील डौंडी, अर्जुंदा, मार्रींबंगला अस्तित्व में आ चुका है। इसके पहले बालोद, गुंडरदेही, गुरूर, डौंडीलोहारा का तहसील का दर्जा मिला था। वर्तमान में कुल 7 तहसील है। राज्य बनने के पहले 4 तहसील थी।एनएच 930 प्रोजेक्ट: जिले के पुरूर से कुसुमकसा मानपुर चौक तक की 86 किलोमीटर सड़क को नेशनल हाइवे 930 में शामिल किया गया है। जो बालोद सहित 8 जिले के लिए महत्वपूर्ण है। झलमला तिराहा से बालोद, महाराष्ट्र बॉर्डर तक सड़क चौड़ी हो चुकी है। काम पूरा कराने केंद्र सरकार ने 636 करोड़ रुपए की…

Read More

राजनांदगांव जिले में ‘विजिबल पुलिसिंग’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर में रात्रि गश्त कर असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों, शराब तस्करों और वारंटियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।.एसपी अंकिता शर्मा के पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में निचले स्तर पर बदलाव किए गए हैं। कई थानों से पुराने आरक्षकों को हटाकर नए आरक्षकों को तैनात किया गया है, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में इस अभियान के लिए 3 राजपत्रित अधिकारी, 6 इंस्पेक्टर और लगभग 100 पुलिस जवानों की 4 टीमें गठित की गईं।…

Read More