Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Visible policing in Rajnandgaon, 9 criminals arrested | राजनांदगांव में विजिबल पुलिसिंग, 9 बदमाश गिरफ्तार: रात्रि गश्त में 59 संदिग्धों की जांच, पुलिस का अभियान जारी – Rajnandgaon News
Breaking News

Visible policing in Rajnandgaon, 9 criminals arrested | राजनांदगांव में विजिबल पुलिसिंग, 9 बदमाश गिरफ्तार: रात्रि गश्त में 59 संदिग्धों की जांच, पुलिस का अभियान जारी – Rajnandgaon News

By adminNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c34b6ad6 65eb 426a 8162 fe2f0b858245 1761962483949
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव जिले में ‘विजिबल पुलिसिंग’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर में रात्रि गश्त कर असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों, शराब तस्करों और वारंटियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।

.

एसपी अंकिता शर्मा के पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में निचले स्तर पर बदलाव किए गए हैं। कई थानों से पुराने आरक्षकों को हटाकर नए आरक्षकों को तैनात किया गया है, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में इस अभियान के लिए 3 राजपत्रित अधिकारी, 6 इंस्पेक्टर और लगभग 100 पुलिस जवानों की 4 टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने थाना बसंतपुर और लालबाग क्षेत्र के चिन्हित एवं संदिग्ध इलाकों में सघन गश्त कर दबिश दी।

378c35ad d184 4ca6 98c0 ecea5834e10f 1761963759778

इन इलाकों में की गई कार्रवाई

रात्रि गश्त के दौरान, पुलिस बल ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के डबरीपारा, कुआंचौक, नंदई, चौखड़ियापारा, इंदरानगर, बांसपाईपारा, सागरपारा, ब्राम्हणपारा, प्रभातनगर, बंगालीचाल, शिकारीपारा, शिवनगर जैसे स्लम क्षेत्रों का दौरा किया।

इसके अलावा थाना लालबाग के पेड्री और रेवाडीह में भी गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों के घरों की जांच की गई।

इस कार्रवाई में कुल 59 गुंडा-बदमाशों की जांच की गई। इनमें से 3 फरार आरोपी, 2 स्थायी वारंटी और 4 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार, कुल 9 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि ‘विजिबल पुलिसिंग’ के तहत जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से संध्या और रात्रि गश्त करने, असामाजिक तत्वों व अपराधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी। ताकि शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके। इस पहल से अपराधियों में भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ने की उम्मीद है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खाद्य टीम का निरीक्षण:'शुद्ध आहार' अभियान के तहत हुई सघन जांच, साफ-सफाई के दिए निर्देश

May 6, 2026

जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार:युवक ने मिलने बुलाया तो नहीं गई, फिर वारदात को दिया अंजाम, जेल भेजे गए

May 6, 2026

रायगढ़ में बीच सड़क तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार:आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी का पंडरीपानी रोड पर पकड़ा

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069689
Views Today : 42
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 3835
Total views : 90733
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.