Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Syclone Montha Kawardha Rain Crop Damage | कवर्धा में बारिश से कटी फसल बर्बाद: खेतों में भरा पानी, मोन्था कमजोर पड़ने से आज से मौसम सामान्य होगा; तापमान चढ़ेगा – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Syclone Montha Kawardha Rain Crop Damage | कवर्धा में बारिश से कटी फसल बर्बाद: खेतों में भरा पानी, मोन्था कमजोर पड़ने से आज से मौसम सामान्य होगा; तापमान चढ़ेगा – Chhattisgarh News

By adminNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 221 1761966095
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कवर्धा में बारिश से धान की फसल बर्बाद होने से टूटा किसान खेत पर ही गिर पड़ा।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में चक्रवात मोन्था के कारण रायपुर, कवर्धा, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में बारिश हुई। शुक्रवार को कवर्धा में पानी बरसा, जिससे खेतों में पहले से कटी हुई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।

.

मौसम विभाग के अनुसार, मोन्था के कमजोर पड़ने से पूरे प्रदेश में जो बेमौसम बारिश हो रही थी, वह अब बंद हो जाएगी और मौसम सामान्य रहेगा। विभाग ने आज मौसम बिगड़ने को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया है।

पिछले 24 घंटों में साल्हेवारा में सबसे ज्यादा 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.6°C और पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 19.6°C दर्ज हुआ।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

छत्तीसगढ़ में चक्रवात मोथा के कारण जमकर बारिश हो रही है। कवर्धा में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं।

छत्तीसगढ़ में चक्रवात मोथा के कारण जमकर बारिश हो रही है। कवर्धा में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से पुल टूटने से आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से पुल टूटने से आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

बस्तर में किसानों को बड़ा नुकसान

इससे पहले पिछले दिनों मोन्था के चलते हुई बारिश ने बस्तर में भी किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कहीं खड़ी फसल झुक गई तो कहीं कट चुके धान की बोरियां और ढेर खेतों में भीगकर सड़ने लगे हैं।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से ‘बड़को नाला पुलिया’ धंस गई। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यह पुलिया लिंगोंपथ-मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।

लगातार बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा धंस गया और पानी का दबाव बढ़ने से उसका बाकी का हिस्सा भी टूट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बिलासपुर में भी गुरुवार रात के वक्त तेज बारिश हुई थी।

बिलासपुर में भी गुरुवार रात के वक्त तेज बारिश हुई थी।

रायपुर में शुक्रवार दोपहर को रुक-रुक कर बारिश होती रही।

रायपुर में शुक्रवार दोपहर को रुक-रुक कर बारिश होती रही।

अक्टूबर में अब तक 59 फीसदी ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट गया। मानसून सीजन 30 सितंबर को ही खत्म माना जाता है। इसलिए अक्टूबर में होने वाली बारिश को मौसम विभाग सालाना वर्षा के रूप में रिकॉर्ड करता है।

इस साल अब तक 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिमी पानी गिर चुका है। 26 दिन की औसत वर्षा 56.2 मिमी है। यानी औसत से 59 फीसदी ज्यादा पानी अब तक गिर चुका है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर के वायरल ऑडियो के बाद कर्मचारी फेडरेशन अलर्ट:दूसरे दफ्तरों में अटैच ड्राइवर-भृत्यों जिलों से मांगी जानकारी

May 15, 2026

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.