.
श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, भिलाई को इस वर्ष इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर के 21वें वार्षिक राज्य सम्मेलन – कैपकॉन 2025-26 की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है।
सम्मेलन 1 व 2 नवंबर एसएसआईएमएस, जुनवानी के कैंपस में होगा, जिसका विषय पैथॉलॉजी : वेयर हीलिंग, टीचिंग एंड डिस्कवरी कम टुगेदर है। दो दिवसीय यह सम्मेलन पैथोलॉजी के विभिन्न आयामों को समेटे हुए होगा। सामान्य पैथोलॉजी से लेकर ऑन्कोलॉजी पैथोलॉजी तक के व्यापक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इनमें डॉ. सुमीत गुर्जराल, टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई, डॉ. उषा किनी, प्रोफेसर एवं रिसर्च हेड, सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु, डॉ. पूजा बक्शी, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट, सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली, डॉ. गौतम भगवत, टाटा मेडिकल सेंटर, कोलकाता शामिल हैं। हर वर्ष यह प्रतिष्ठित राज्य सम्मेलन छत्तीसगढ़ के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट को सत्र की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है, जो संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान के प्रति समर्पण और चिकित्सा शिक्षा में अग्रणी भूमिका का प्रतीक है। सम्मेलन अध्यक्ष प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी विभाग डॉ. आरके चंद्राकर, सचिव प्रोफेसर, पैथोलॉजी विभाग डॉ. नवीन कुमार वर्मा होंगे।
<
