नगर निगम के तिफरा जोन में टैक्स वसूली के पैसे में हुआ घोटाला।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। तिफरा जोन-2 में 15 लाख 62 हजार 654 रुपए की वित्तीय गड़बड़ी उजागर हुई है।.टैक्स की यह राशि निगम के अकाउंट में जमा कराने के बजाय कर्मचारी उसे लेकर भाग गया। निगम की ऑडिट टीम ने वित्तीय गबन को पकड़ा है। गबन का मामला सामने आते ही कमिश्नर ने सभी 8 जोन में ऑडिट कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।वसूली पर जांच शुरूदरअसल, निगम की ऑडिट टीम ने तिफरा जोन-2…
Author: admin
कोरबा जिले में नगर सैनिकों ने अपने सेनानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने सेनानी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। महिला नगर सैनिकों ने भी सेनानी पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पद से हटाने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर.पुलिसकर्मियों के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ये नगर सैनिक अपने कमांडेंट ए.के. एक्का के विरुद्ध सड़क पर उतर आए। जनरल परेड के लिए एकत्रित हुए पुरुष और महिला नगर सैनिक धरने पर बैठ गए और कमांडेंट पर विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।एक महिला नगर सैनिक ने बताया…
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में सरसीवां पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवा साहू की मां चंद्रकला साहू और सहयोगी धर्मेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है मां के हस्ताक्षर से ही पैसों क.शिवा साहू पर 8 महीने में रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में सरसीवां पुलिस पहले ही शिवा साहू सहित 13 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन नई गिरफ्तारियों के साथ, इस धोखाधड़ी मामले में अब तक कुल 15…
.जिले के अमरपुर पटेलपारा पंचायत में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है। आवेदिका सतरूपा पति सुरेश सिंह ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित आवेदिका सतरूपा (एसटी वर्ग) ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्होंने अपना आवेदन जमा किया था और दावा-आपत्ति के लिए सूचना भी जारी की गई थी। सतरूपा को पूर्व में 35.04 अंक दिए गए थे। उन्होंने दावा-आपत्ति के दौरान निवास, जाति और सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 सूची संबंधी सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए, जिसकी पावती भी उनके पास है। इसके बावजूद,…
बैकुंठपुर9 घंटे पहलेकॉपी लिंकबैकुंठपुर | बैकुंठपुर में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना ग्राम अमरपुर के पास मेन रोड पर शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई। नकटापारा निवासी अवध सिंह शाम को पैदल ही टेंगनी बाजार के लिए निकले थे। श
खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले और कलेक्टर गौरव सिंह आज धान खरीदी की औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंदिर हसौद धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया। तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, नमी मापक यंत्र, स्टैकिंग व्यवस्था सहित पूरी खरीदी.निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित रहें, ताकि किसानों को धान विक्रय में कोई परेशानी न हो।निरीक्षण के समय कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत CEO कुमार बिश्वरजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सचिव कंगाले ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों में…
मृतक फुल्लम सिंह गोंड रायपुर में प्राइम इस्पात कंपनी में काम करता था और किराये पर रह रहा था।राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के एक युवक की हत्या हो गई है। ये वारदात दो नाबालिगों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की है। बताया जा रहा की है पूरा विवाद नशे में गाली गलौज के बाद शुरू हुआ। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपि.उरला थाना प्रभारी रोहित मानेकर ने बताया कि मृतक की पहचान फुल्लम सिंह गोंड (24 वर्ष), निवासी डिंडोरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। युवक की लाश गुमा गांव स्थित…
छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन को लेकर दुर्ग जिले के जमीन व्यापारी पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। 1 दिसंबर को बड़े स्तर पर चक्काजाम प्रदर्शन करने पहुंचे व्यापारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।.वहीं, पुलिस के मुताबिक, व्यापारियों ने पहले पुलिस कर्मियों पर झंडा और पानी पाउच फेंका। पानी एएसपी के ऊपर भी गिरे, इसके बाद उन्होंने लाठी मारना शुरू किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को गली-गली में दौड़ाकर पीटा है।व्यापारियों का कहना है कि इस गाइडलाइन की वजह से जमीन की कीमतें 5-9 गुना बढ़ गई हैं।…
छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन 53 प्रतिशत सीटें अब भी खाली है। वजह एडमिशन के लिए हायर परसेंटाइल सेट कर देना। अब छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि PNT प.ताकि खाली पड़ी सीटों को भरा जा सके। इसके अलावा एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तक करने की मांगी की गई। जो 30 नवंबर को समाप्त हो चुकी है। इस संबंध में स्वास्थ्य संचालक ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) को पत्र भी भेज दिया है। इसके बाद कयास लगाए जा…
बलौदाबाजार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत गणना पत्रक संकलन और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में अब तक 89.12 प्रतिशत गणना पत्रकों का संकलन और डिजिटाइजे.उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9,49,277 मतदाता हैं। इनमें से 9,46,551 मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए जा चुके हैं, और 8,45,994 गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन किया गया है।डिजिटाइज किए गए गणना पत्रकों में कसडोल विधानसभा के 34,620, बलौदाबाजार विधानसभा के 2,66,338 और भाटापारा विधानसभा के…