Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two people including the mother of conman Shiva Sahu arrested in Sarangarh | सारंगढ़ में ठग शिवा साहू की मां समेत दो गिरफ्तार: मां के हस्ताक्षर से होता था लेनदेन; पैसे दोगुना का लालच देकर करोड़ों ठगे थे – sarangarh News
Breaking News

Two people including the mother of conman Shiva Sahu arrested in Sarangarh | सारंगढ़ में ठग शिवा साहू की मां समेत दो गिरफ्तार: मां के हस्ताक्षर से होता था लेनदेन; पैसे दोगुना का लालच देकर करोड़ों ठगे थे – sarangarh News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7229a119 9001 4935 a2f9 1b1ae2c617e6 1764659407067
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में सरसीवां पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवा साहू की मां चंद्रकला साहू और सहयोगी धर्मेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है मां के हस्ताक्षर से ही पैसों क

.

शिवा साहू पर 8 महीने में रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में सरसीवां पुलिस पहले ही शिवा साहू सहित 13 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन नई गिरफ्तारियों के साथ, इस धोखाधड़ी मामले में अब तक कुल 15 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

महाठग शिवा साहू। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

महाठग शिवा साहू। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

सभी संपत्तियों की कुर्की का आदेश

पुलिस के अनुसार, शिवा साहू ‘द जनरी ग्रुप’ के नाम पर लोगों को आठ महीने में निवेश की गई रकम को ढाई गुना करने का लालच देता था। इसी तरह उसने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

जांच के दौरान सरसीवां पुलिस ने शिवा साहू के पास से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी, महंगी लग्जरी गाड़ियां, जमीन के दस्तावेज, नकद राशि और कई बैंक खातों को जब्त किया है। न्यायालय ने इन सभी संपत्तियों की कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया है।

आरोपी के ऑफिस में काम करने वाला भी पकड़ाया

थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि चंद्रकला साहू भी इस ठगी मामले में आरोपी हैं। उनके नाम पर जमीन की खरीद-फरोख्त और बैंक खातों में लेनदेन हुए हैं। उन्हीं के हस्ताक्षर से लेनदेन होते थे।

धर्मेश साहू शिवा साहू के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था और लोगों से पैसे जमा करने पर रसीद पर हस्ताक्षर करता था। पुलिस के अनुसार, ये सभी मिलकर इस बड़े धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।

ठगी के पैसे से आरोपी शिवा साहू ने कई महंगी लग्जरी गाड़ियां भी खरीदी थी। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।

ठगी के पैसे से आरोपी शिवा साहू ने कई महंगी लग्जरी गाड़ियां भी खरीदी थी। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073881
Views Today : 23
Views Last 7 days : 1596
Views Last 30 days : 6261
Total views : 98060
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.