Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Lathicharge case on land traders | दुर्ग ASP पर पानी-पाउच फेंकने से शुरू हुई लाठीचार्ज VIDEO: जमीन गाइडलाइन का विरोध करने पहुंचे 5 व्यापारियों पर FIR; 6 पुलिसकर्मियों को आई चोट – Chhattisgarh News
Breaking News

Lathicharge case on land traders | दुर्ग ASP पर पानी-पाउच फेंकने से शुरू हुई लाठीचार्ज VIDEO: जमीन गाइडलाइन का विरोध करने पहुंचे 5 व्यापारियों पर FIR; 6 पुलिसकर्मियों को आई चोट – Chhattisgarh News

By adminDecember 2, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 841764584422 1764657627
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन को लेकर दुर्ग जिले के जमीन व्यापारी पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। 1 दिसंबर को बड़े स्तर पर चक्काजाम प्रदर्शन करने पहुंचे व्यापारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

.

वहीं, पुलिस के मुताबिक, व्यापारियों ने पहले पुलिस कर्मियों पर झंडा और पानी पाउच फेंका। पानी एएसपी के ऊपर भी गिरे, इसके बाद उन्होंने लाठी मारना शुरू किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को गली-गली में दौड़ाकर पीटा है।

व्यापारियों का कहना है कि इस गाइडलाइन की वजह से जमीन की कीमतें 5-9 गुना बढ़ गई हैं। इसी के विरोध को लेकर यह प्रदर्शन था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में 8 व्यापारियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, 5 पर FIR दर्ज किया गया है, 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

देर रात अपराध दर्ज, सुबह से गिरफ्तारी शुरू

1 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन के बाद देर रात पुलिस ने अपराध दर्ज किया। बताया जा रहा है कि करीब 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसमें राकेश यादव, अनिल वासनिक और विक्की चंद्राकर शामिल है। इसके अलावा अन्य व्यापारियों की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इनके ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।​​​​​​​

दुर्ग के जमीन कारोबारियों का आंदोलन पिछले 5 दिन से चल रहा था।

दुर्ग के जमीन कारोबारियों का आंदोलन पिछले 5 दिन से चल रहा था।

लाठीचार्ज के बाद इनपर हुई थी प्रतिबंधित कार्रवाई, जमानत भी मिली

  1. मनोज राजपूत, (49 साल), भिलाई
  2. शुभम सिंह राजपूत, (23 साल), दुर्ग
  3. अनिल वासनिक (43 साल), दुर्ग
  4. राकेश यादव, (38 साल) दुर्ग
  5. विक्की चन्द्राकर, (32 साल) दुर्ग
  6. यशवंत सिंह राजपूत, (33 साल), दुर्ग
  7. ओम प्रकाश कोटवानी, (48 साल), दुर्ग
  8. जितेन्द्र बत्रा, (41 साल) दुर्ग
विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में छह पुलिसवाले घायल हुए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में छह पुलिसवाले घायल हुए।

इन पुलिस कर्मियों को आईं चोटें

  1. आरक्षक केशव कुमार, थाना दुर्ग
  2. आरक्षक कमलकांत अंगूरे, थाना दुर्ग
  3. आरक्षक राधेश्याम चंदाकर, दुर्ग
  4. आरक्षक तुषार सलामे, थाना मोहन नगर।
  5. आरक्षक अजय साहू, थाना वैशाली नगर।
  6. आरक्षक हिमांशु जंघेल, मोहन नगर।
SSP बोले- बिना अनुमति के जुलूस की तरह लोग पहुंचे

SSP बोले- बिना अनुमति के जुलूस की तरह लोग पहुंचे

व्यापारियों ने कहा- प्रदर्शन के बीच असमाजिक तत्वों ने बिगाड़ी स्थिति

जमीन व्यापारी कन्हैया मिश्रा ने कहा कि हम शांति पूर्ण तरीके से पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं, हमने कभी भी हिंसा का रास्ता नहीं चुना है। पुलिस को लाठीचार्ज नहीं करना था। यह नींदनीय है। वहीं उन्होंने कहा कि इस चक्काजाम प्रदर्शन में असमाजिक तत्वों में चर्चा को तनावपूर्ण बना दिया। लेकिन पुलिस को संयम रखना था।

प्रदर्शनकारियों ने झंडा और पानी पाउच पुलिस पर फेंका

पुलिस के मुताबिक, नई कलेक्टर गाइडलाइंस को लेकर प्रदर्शन कर रहे जमीन व्यापारियों की ओर से पटेल चौक पर चर्चा के दौरान भीड़ में किसी ने पानी का पाउच फेंका। इसके बाद एएसपी सुखनंदन राठौर ने सबसे पहले लाठी चलाई।

इसके बाद पुलिस ने व्यापारियों पर ताबड़तोड़ लाठियों की बौछार कर दी। इसमें कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों पर झंडा भी फेंका गया। जिससे महिला पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बचे।

फिर से नई रणनीति तैयार करेंगे व्यापारी

मामले से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि वो आगे की रणनीति के लिए दोबारा सभी सदस्यों की बैठक आयोजित करेंगे। बैठक के बाद जो भी निर्णय होगा उस पर अमल किया जाएगा। फिलहाल वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज करने की तैयारी भी की जा रही है।

……………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

दुर्ग पुलिस ने जमीन व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…VIDEO: लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल, पुतला जलाया, काले झंडे दिखाए, जमीन की कीमतें 5-9 गुना बढ़ने पर विरोध

दुर्ग में पुलिस ने जमीन व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

दुर्ग में पुलिस ने जमीन व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

छत्तीसगढ़ में नई कलेक्टर गाइडलाइंस की वजह से जमीन की कीमतें 5-9 गुना बढ़ गई हैं। पिछले 5 दिनों से कई जिलों में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सोमवार को दुर्ग में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जमीन व्यापारियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073879
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1593
Views Last 30 days : 6258
Total views : 98057
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.