![]()
खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले और कलेक्टर गौरव सिंह आज धान खरीदी की औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंदिर हसौद धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया। तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, नमी मापक यंत्र, स्टैकिंग व्यवस्था सहित पूरी खरीदी
.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित रहें, ताकि किसानों को धान विक्रय में कोई परेशानी न हो।
निरीक्षण के समय कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत CEO कुमार बिश्वरजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सचिव कंगाले ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों में किसानों को हर सुविधा समय पर मिले।
रायपुर जिले में अब तक 9 लाख क्विंटल धान खरीदी
रायपुर जिले में आज 2,267 किसानों से कुल 1,13,981.60 क्विंटल धान खरीदा गया। इसके साथ ही अब तक जिले में 20,155 किसानों से 9,52,089.60 क्विंटल धान की खरीदी पूरी हो चुकी है।
<
