.हिड़मा की मौत के बाद जिस तरह से नक्सलियों के बड़े नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है, उसके चलते बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करने पहुंच रहे हैं। इस बीच बीते दिनों बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के दौरान नक्सलियों की मिलेट्री बटालियन के बड़े नेता बारसे देवा के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के सामने आत्मसमर्पण की खबरें चल रही थीं, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।जिस तरह से बारसे देवा के सरेंडर की बात चल रही थी, उससे काफी हद तक पुलिस भी आश्वस्त थी। हिड़मा की मौत के बाद अब सभी…
Author: admin
बेनूर| स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी,हिंदी माध्यम विद्यालय में सोमवार को एड्स दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेल्थकेयर के व्यावसायिक प्रशिक्षक बलराम साहू ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के कारण, लक्षण, रोकथाम एव.बलराम साहू ने छात्रों को सुरक्षित जीवनशैली, संक्रमण से बचाव तथा समय पर जांच की महत्ता पर जोर देते हुए बताया कि एड्स से डरने के बजाय जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने उदाहरणों और प्रैक्टिकल जानकारी के माध्यम से विद्यार्थियों को इस बीमारी के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य दीनदयाल शोरी ने कार्यक्रम की सराहना करते…
.राजनांदगांव के चिखली में ग्राम डुमरघुंचा निवासी 28 वर्षीय महिला से मारपीट और उनके माता-पिता सहित 6 लोगों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में देवरी थाने में मुकेश कुमार साहू के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (3), 85 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार महिला ने जानकारी दी है कि 25 फरवरी 2025 को चिखली राजनांदगांव निवासी मुकेश कुमार के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ है। विवाह के 15 दिन बाद घरेलू बातों पर पति गाली गलौज, मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता…
छत्तीसगढ़ में जनगणना के पूर्व मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एसआईआर की अब तक की रिपोर्ट में जो डेटा सामने आए हैं, उसके अनुसार प्रदेश में करीब 22 लाख मतदाताओं को डी कैटेगरी में शामिल किया गया है। इसका मतलब है क.विभाग का मानना है कि डी कैटेगरी में उन मतदाताओं को रखा गया है, जिनकी या तो मौत हो चुकी है, या जो दूसरे शहर या राज्य में शिफ्ट हो गए हैं, मतदाता प्रमाण पत्र डुप्लीकेट हैं या इन्होंने अब तक कोई वैध दस्तावेज जमा नहीं किया है। हालांकि ऐसे मतदाताओं के…
.छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत ने रजिस्ट्रार विजिलेंस उच्च न्यायालय बिलासपुर मंजूर अहमद, किरण चतुर्वेदी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ जिला न्यायालय नारायणपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह नाग अपर सत्र न्यायाधीश, प्रतिभा मरकाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव, प्रतिष्ठा ममगाई कलेक्टर नारायणपुर, रॉबिन गुड़िया एसपी नारायणपुर के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत के द्वारा व्यवहार न्यायालय के विभिन्न विभागों अभियोजन विभाग तालुका विधिक सेवा समिति विभाग का निरीक्षण कर न्यायिक कर्मचारी गणों को न्यायिक कार्य उचित ढंग से करने…
.ग्राम विकास समिति कन्नेवाड़ा के अध्यक्ष रामनारायण टांडिया (44 वर्ष) ने सोमवार रात 12 बजे साल्हेटोला-धरमपुरा के बीच अपनी कार को रोककर सड़क किनारे कुछ दूर जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कार में बेटी भी सवार थी। जिन्होंने इस घटना की जानकारी अपने बड़े पिता को दी। इस घटना के बाद तनाव की स्थिति रही।दरअसल मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर पिकअप में शव लेकर पहुंचे परिजनों, ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने बालोद थाने के सामने दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक 3 घंटे तक हंगामा कर दिया। हंगामा करने वाले लोगों का आरोप है कि रामनारायण ने…
सुकमा2 घंटे पहलेकॉपी लिंकसुकमा| छिंदगढ़ ब्लाक मुख्यालय स्थित बस्तर सेवक मंडल बाल गृह का जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने संस्था में रह रहे सभी बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई, दिनचर्या तथा सुविधाओ
महासमुंद1 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहासमुंद| नगर के क्लब पारा के यूनानी औषधालय के सामने कालोनी अंदर जाने वाले मार्ग में कचरा का ढेर फैला हुआ है। आसपास के कालोनी वाले अपना कचरा यही डाल देते है। सफाई कर्मी भी रोजाना झाड़ू लगाने या कचरा उठाने नहीं पहुंच रहे इससे महीनों तक कचरा का ढेर फैला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा वनडे दोपहर डेढ़ बजे से नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट लवर की सुविधा और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जार.ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दूसरे जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि भीड़ और जाम की स्थिति न बने। इसके साथ ही स्टेडियम में कुछ सामानों को लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।इनमें पानी की बोतल, टिफिन, सिक्के सहित कई अन्य चीजें शामिल हैं। इन सामानों के साथ आने…
.प्रदेश में अपनी विशिष्ट आस्था और परंपरा के लिए विख्यात सिद्धपीठ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में अगहन शुक्ल त्रयोदशी पर आज बुधवार को ग्रंथी पूजन का आयोजन किया गया है। जो कि विगत 27 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। यह अनुष्ठान पूरे प्रदेश में केवल सिद्धपीठ खेड़ापति हनुमान मंदिर में आयोजित किया जाता रहा है। पुजारी चंद्रकिरण तिवारी ने बताया कि यह पूजा अत्यंत दुर्लभ और विशिष्ट मानी जाती है। इस विशेष अनुष्ठान में हजारों भक्त अपने-अपने संकट निवारण की कामना से पीले धागे की ग्रंथी पूजा कराते हैं। जिसे स्वयं और परिवारजन धारण करते हैं।बताया कि ग्रंथी…