.
हिड़मा की मौत के बाद जिस तरह से नक्सलियों के बड़े नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है, उसके चलते बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करने पहुंच रहे हैं। इस बीच बीते दिनों बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के दौरान नक्सलियों की मिलेट्री बटालियन के बड़े नेता बारसे देवा के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के सामने आत्मसमर्पण की खबरें चल रही थीं, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
जिस तरह से बारसे देवा के सरेंडर की बात चल रही थी, उससे काफी हद तक पुलिस भी आश्वस्त थी। हिड़मा की मौत के बाद अब सभी की नजर नक्सलियों की आखिरी कड़ी बारसे देवा का पुलिस को भी इंतजार है। इसके आत्मसमर्पण के लिए पहुंचने की रोज अफवाहें उड़ती रही हैं। इन अफवाहों के बीच अब पुलिस महानिरीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अफवाहों को गलत ठहराया है।
गौरतलब है कि बस्तर में अब गणपति, बारसा देवा, पापाराव, केशा, मंगड़ू, मोहन कड़ती जैसे बड़े नक्सलियों के साथ मलांगीर और कटेकल्याण एरिया के कुछ नक्सली ही बचे हुए हैं। इनके आत्मसमर्पण करते ही दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा जिले से नक्सलियों का सफाया हो जाएगा। नारायणपुर में माड़ के नक्सली समर्पण कर चुके हैं, लेकिन अब भी अबूझमाड़ को पूरी तरह से सैनिटाइज नहीं किया जा सका है।
<
