बेनूर| स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी,हिंदी माध्यम विद्यालय में सोमवार को एड्स दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेल्थकेयर के व्यावसायिक प्रशिक्षक बलराम साहू ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के कारण, लक्षण, रोकथाम एव
.
बलराम साहू ने छात्रों को सुरक्षित जीवनशैली, संक्रमण से बचाव तथा समय पर जांच की महत्ता पर जोर देते हुए बताया कि एड्स से डरने के बजाय जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने उदाहरणों और प्रैक्टिकल जानकारी के माध्यम से विद्यार्थियों को इस बीमारी के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य दीनदयाल शोरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरुकता कार्यक्रम छात्रों में स्वास्थ्य संबंधी समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
<
