Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Vaccination of 6000 pet dogs, sterilization of 21 thousand stray dogs | 6000 पालतू कुत्तों का टीकाकरण, 21 हजार आवारा की नसबंदी: कलेक्टर ने SC-HC निर्देशों पर बैठक ली, 15 दिसंबर से अभियान शुरू – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Vaccination of 6000 pet dogs, sterilization of 21 thousand stray dogs | 6000 पालतू कुत्तों का टीकाकरण, 21 हजार आवारा की नसबंदी: कलेक्टर ने SC-HC निर्देशों पर बैठक ली, 15 दिसंबर से अभियान शुरू – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0129a982 df08 4c11 83c9 e18dd2fb8cbc 1764771983056
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शहर के 6000 पालतू कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा, जबकि जिले के 21 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन

.

कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वोच्च न्यायालय के सुओमोटो पीआईएल प्रकरण क्रमांक 05/2025 के तहत पेट शॉप और श्वान प्रजनन केंद्रों के पंजीकरण के निर्देश दिए गए। सभी डॉग ब्रीडर और पेट शॉप संचालकों को पशुधन विकास विभाग द्वारा निर्धारित आवेदन प्रपत्र 15 दिसंबर तक पूरा करने को कहा गया है।

बैठक में बताया गया कि शहर में कुल 6000 पालतू कुत्ते हैं। इनके एंटी-रेबीज टीकाकरण के लिए नगर निगम आयुक्त बिलासपुर के समन्वय से एक संयुक्त दल का गठन किया जाएगा, जो वार्डवार टीकाकरण करेगा। इसके अतिरिक्त, बिलासपुर जिले में 21 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए पशु चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर 15 दिसंबर तक नसबंदी और टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए गए।

7b33307d 8094 47f0 8368 f8db82b2601c 1764771983056

कलेक्टर ने चरवाहों और पंचायतों को पशु प्रबंधन के दिए सुझाव

इसी क्रम में, हाईकोर्ट द्वारा पीआईएल क्रमांक 58/2019 के अंतर्गत घुमंतू पशुओं के समुचित व्यवस्थापन और सांडों के सघन बधियाकरण को अपनाने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने इस संबंध में ग्रामीण किसानों से ग्राम पंचायत स्तर पर चरवाहों द्वारा पशुओं की चराई और शासकीय भूमि में चारागाह के लिए पंचायतों द्वारा हरा चारा उत्पादन किए जाने का सुझाव भी दिया।

कलेक्टर ने कहा कि पैरा (पराली) इकट्ठा करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए किसानों को दैनिक मजदूरी पर लोगों से पैरा संग्रहण कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जिला पंचायत द्वारा खरीदी गई बेलर मशीन का इस्तेमाल करके गोधन केंद्रों में पैरा एकत्रित किया जाए।

बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, वेटेरिनरी विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस. तंवर, गौशाला अध्यक्ष, डॉग ब्रीडर, पेट शॉप प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CG Constable Refuses Bribe Refund, Asks for SP Complaint

June 14, 2026

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073959
Views Today : 732
Views Last 7 days : 2305
Views Last 30 days : 6970
Total views : 98769
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.