अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय का घेराव किया। छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद एबीवीपी को समाधान का आश्वासन मिला।
.
परिषद के कार्यकर्ता पिछले एक वर्ष से छात्रों की समस्याओं को लेकर प्राचार्या को ज्ञापन सौंप रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इसी के चलते एबीवीपी ने यह कदम उठाया।
एबीवीपी ने चेतावनी दी थी कि यदि शनिवार तक उनकी तीन प्रमुख मांगों पर कार्य शुरू नहीं हुआ, तो मंगलवार को छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस घेराव के बाद प्रशासन ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र हुए शामिल
पेंड्रा नगर मंत्री श्रेयांश पांडे ने बताया कि एबीवीपी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए, जिसके बाद महाविद्यालय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्राचार्या को बाहर आकर छात्रों से संवाद करना चाहिए और शुक्रवार को दिए गए ज्ञापन पर हुई कार्रवाई से अवगत कराना चाहिए।

नगर सह-मंत्री आदित्य चतुर्वेदी ने कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र हितों के लिए खड़ी रहती है, और महाविद्यालय में दिख रही बदलती व्यवस्था इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। अभाविप सोशल मीडिया प्रभारी शुभम कौशिक ने इसे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि छात्रों के सामूहिक संघर्ष की जीत बताया।
इस प्रदर्शन में श्रद्धा दुबे, योगेश्वरी राठौर, आंचल यादव, वैभव यादव, तरुण राठौर, सत्येंद्र यादव, यश राठौर, नील नामदेव, शिवम राठौर, श्याम गुप्ता, सत्यम राठौर, अमल साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
<
