Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A youth from UP lost his life in a road accident in Durg. | दुर्ग में सड़के-हादसे में गई UP के युवक की जान: गर्म कपड़ों का दुकान लगाता था; ट्रक ने रौंदा – durg-bhilai News
Breaking News

A youth from UP lost his life in a road accident in Durg. | दुर्ग में सड़के-हादसे में गई UP के युवक की जान: गर्म कपड़ों का दुकान लगाता था; ट्रक ने रौंदा – durg-bhilai News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fd824f91 70e5 491f 8fc0 3ea875c1b6f9 1764838006489
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में 3 दिसंबर की रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना संभाग आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने रात करीब साढ़े 11 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर लौट रहे युवक को कुचल दिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

.

मामला मोहननगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मनीष सिंह ( 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के धुबिया गांव का रहने वाला था। मनीष मालवीय चौक के पास गर्म कपड़ों की दुकान में काम करता था।

3 दिसंबर की रात दुकान बंद करने के बाद मनीष सड़क पार कर सामने स्थित एक होटल में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

3d490119 5fa1 4282 bbd2 abc386a7caf1 1764838006489

तेज रफ्तार ट्रक ने नहीं रोकी गाड़ी – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा ट्रक तेज गति से गुजर रहा था। चालक ने सड़क पार कर रहे मनीष को देखकर न तो ब्रेक लगाया और न ही गति धीमी की, जिससे वह सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मनीष के साथी मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर मोहननगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

युवक शादीशुदा था, 2 बच्चे भी है

मनीष सिंह शादीशुदा था और उसका परिवार उत्तर प्रदेश के गांव में रहता है। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा ढाई साल का है, जबकि छोटा बेटा केवल तीन महीने का है।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है। रोजी-रोटी के लिए घर से दूर आया मनीष इस तरह असमय मौत के मुंह में चला जाएगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस और साथियों की मदद से शव को उत्तर प्रदेश स्थित उसके गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। इधर, पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073997
Views Today : 1449
Views Last 7 days : 3022
Views Last 30 days : 7687
Total views : 99486
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.