![]()
रेल प्रशासन ने सिंधी समाज के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिया ट्रेनों का स्टॉपेज।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा में आयोजित चालीहा महोत्सव को देखते हुए रेलवे ने 12 ट्रेनों को स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। 30 और 31 दिसंबर को मुख्य आयोजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुविधा देते हुए यह फैसला लिया है। इस दौरान
.
दरअसल, बिलासपुर से लगे चकरभाठा में पिछले 21 साल से चालिहा महोत्सव मनाया जा रहा है। चालीहा महोत्सव के प्रारंभ पर सर्वप्रथम सुबह 10 बजे ईष्ट देव झूलेलाल की प्रतिमा की पूजा-अर्चना विधि विधान से सिंधु अमरधाम झूलेलाल मंदिर चकरभाठा के संत साईं लालदास के सानिध्य में होगी। इसके बाद लगातार 40 दिन तक प्रज्वलित होने वाली अखंड दिव्य ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी। 40 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न साधु संतों के शामिल होने के साथ ही अनेक धार्मिक आयोजनों भी होंगे।
देश भर से बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु इस आयोजन में देश भर के सिंधी समाज के संतों के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन हातेा है और उत्सव का माहौल रहता है। इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड बढ़ जाती है। यही वजह है कि हर साल महोत्वस के दौरान रेलवे प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को यहां ट्रेनों के स्टॉपेज की सुविधा दी जाती है।
चकरभाठा स्टेशन में इन गाड़ियों को दिया अस्थाई ठहराव
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 21:06 बजे पहुंचेगी तथा 21:08 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 06:39 बजे पहुंचेगी तथा 06:41 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 14:34 बजे पहुंचेगी तथा 14:36 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 10:19 बजे पहुंचेगी तथा 10:21 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 18:02 बजे पहुंचेगी तथा 18:04 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 09:14 बजे पहुंचेगी तथा 09:16 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 18:27 बजे पहुंचेगी तथा 18:29 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 08:43 बजे पहुंचेगी तथा 08:45 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 15:36 बजे पहुंचेगी तथा 15:38 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 14:00 बजे पहुंचेगी तथा 14:02 बजे रवाना होगी ।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 20.40 बजे पहुंचेगी तथा 20.42 बजे रवाना होगी।
- 30 एवं 31 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 05.25 बजे पहुंचेगी तथा 05.27 बजे रवाना होगी।
<
