बलौदाबाजार जिले में हर महीने की 7 तारीख को होने वाला ‘रोजगार दिवस’ इस बार डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल बन गया। मनरेगा के तहत अब ग्रामीण अपनी पंचायत में चल रहे कामों की जानकारी मोबाइल से सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से देख सकेंगे।.इस पहल के तहत जिले की पंचायतों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत भवनों में चस्पा किए गए इन क्यूआर कोड की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से समझाया गया। ग्रामीण अब क्यूआर कोड स्कैन कर स्वीकृत कार्यों का विवरण देख सकते हैं।क्यूआर…
Author: admin
बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को अब बारूदी सुरंगों और घात लगाकर किए जाने वाले हमलों के अलावा एक नए प्राकृतिक खतरे का सामना भी करना पड़ रहा है। जंगलों में मधुमक्खियों के झुंड अभियानों में बाधा बन रहे हैं।.हाल ही में एक एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों पर मधुमक्खियों के हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल जवान के शरीर से डंक निकालते हुए साथी जवान दिखाई दे रहे हैं।जंगल में गश्त के दौरान मधुमक्खियों का खतरादरअसल, गश्ती दल अक्सर गहरे जंगलों में आगे बढ़ते समय अनजाने में मधुमक्खियों के बड़े छत्तों के…
नवा रायपुर में बने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में कामकाज की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी। राज्य बनने के बाद 25 साल के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब विधानसभा में कामकाज की शुरुआत रविवार से होगी। दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा की पहली बैठक गुरुवार, 1.चूंकि छत्तीसगढ़ विधानसभा अपना रजत जयंती वर्ष मना रही है, इसलिए विधानसभा की स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए रविवार होने के बावजूद इसी दिन से शीतकालीन सत्र की शुरुआत होगी। बताया गया है कि पहले दिन राज्य सरकार की दीर्घकालिक विकास रणनीति ‘छत्तीसगढ़ विज़न 2047’ पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।सत्र…
एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी वन विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस डीएफओ कार्यालय का घेराव कर डीएफओ को हटाने की मांग करेगी। पार्टी का आरोप है कि जिले में वन विभाग की ओर से लगातार अनियमितताएं बरती जा रही है.कांग्रेस ने बैगा जनजाति पर अन्याय, जंगलों में अवैध कटाई और तस्करी, वन्यजीवों की सुरक्षा में लापरवाही तथा विभागीय अधिकारियों के मनमाने रवैये का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने बताया कि 9 दिसंबर को दीनदयाल चौक से विशाल रैली निकाली जाएगी, जो डीएफओ कार्यालय मनेंद्रगढ़ का…
आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने 16 साल की नाबालिग छात्रा का KISS करते हुए वीडियो बना लिया, जिसे दिखाकर उसने ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। जिसके बाद युवक ने फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, इस बार छात्रा के मना करने पर.सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती है। उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाले राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी(19) से उसकी दोस्ती थी। दोस्ती का फायदा उठाकर उसने 10 अक्टूबर…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने गला काटकर सड़क ठेकेदार की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को किडनैप किया था। जब ठेकेदार मुंशी को बचाने गया, तो उसे मार डाला। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।.ठेकेदार की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले इम्तियाज अली के रूप में हुई है। वह काफी समय से नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में रह रहा था। नक्सलियों ने हत्या के बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर चिंतागुफा थाना पहुंचाया, जहां मृतक के परिजन भी पहुंच रहे…
लोहर्सी | ग्राम पंचायत लोहर्सी में 6 से 7 दिसंबर तक दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के 40 गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खास बात यह रही कि लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन करते.गर्ल्स कबड्डी मुकाबले में चिल्हाटी और लोहर्सी की टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ, जिसमें लोहर्सी गर्ल्स टीम ने चिल्हाटी को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीमों को नगद पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए गए। पहला पुरस्कार 7,000 ग्राम पंचायत कांसा की टीम को सरपंच अनिल साहू…
गरियाबंद जिले में ओडिशा से धान की अवैध तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। देवभोग और अमलीपदर पुलिस ने हाल ही में बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया है। देवभोग पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद से सीमा से 500 मीटर भीतर डंप किए गए 400 बोरी धान को जब्त किया।.यह धान मगररोड़ा जांच नाका से कुछ ही दूरी पर ओडिशा के चंदाहांडी थाना क्षेत्र के जामलीपारा में एक ट्रक से डंप किया गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक फरार हो गया था। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह हुदा ने बताया कि स्थानीय लोगों…
.भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में नगर में विशाल स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में एनसीसी कैडेट्स और नगरपालिका स्कूल के छात्रों ने स्वदेशी का जाप करेंगे, अपनी रक्षा आप करेंगे जैसे नारे लगाए।स्वदेशी संकल्प यात्रा रेस्ट हाउस मैदान, दाउपारा से प्रारंभ हुई और दाउपारा, पुलपारा, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, गोल बाजार, बालानी चौक, परमेश्वरी चौक, पड़ाव चौक होते हुए नेहरू चौक (नया बस स्टैंड) पर सभा के रूप में संपन्न हुई। महिमा कॉम्प्लेक्स के पास सराफा व्यापारी संगठन द्वारा…
.डॉ. भीमराव अम्बेडकर उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय मुंगेली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिभावक प्रदीप बर्मन व नरेंद्र सोनवानी द्वारा बाबा साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।ईश वंदना के बाद आराध्या और अनुष्का द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। इसी क्रम में कक्षा छठवीं की छात्रा आराध्या आहिरे ने बाबा साहेब के प्रेरणादायी संदेश पर आधारित गीत जय भीम वालों खुद…