Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bees attack security forces in Bijapur | बीजापुर में सुरक्षा बलों पर मधुमक्खियों का हमला: एक जवान घायल, साथी जवानों निकाला डंक, हथियारों की टकराहट मधुमक्खियों को उत्तेजित कर देती है – Bijapur News
Breaking News

Bees attack security forces in Bijapur | बीजापुर में सुरक्षा बलों पर मधुमक्खियों का हमला: एक जवान घायल, साथी जवानों निकाला डंक, हथियारों की टकराहट मधुमक्खियों को उत्तेजित कर देती है – Bijapur News

By adminDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
F173F8BB 1930 4B4F B91A 8C4153A76734 1765177831681
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



F173F8BB 1930 4B4F B91A 8C4153A76734 1765177831681

बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को अब बारूदी सुरंगों और घात लगाकर किए जाने वाले हमलों के अलावा एक नए प्राकृतिक खतरे का सामना भी करना पड़ रहा है। जंगलों में मधुमक्खियों के झुंड अभियानों में बाधा बन रहे हैं।

.

हाल ही में एक एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों पर मधुमक्खियों के हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल जवान के शरीर से डंक निकालते हुए साथी जवान दिखाई दे रहे हैं।

जंगल में गश्त के दौरान मधुमक्खियों का खतरा

दरअसल, गश्ती दल अक्सर गहरे जंगलों में आगे बढ़ते समय अनजाने में मधुमक्खियों के बड़े छत्तों के करीब पहुंच जाते हैं। थोड़ा-सा कंपन, वायरलेस सेट की आवाज या हथियारों की हल्की टकराहट भी मधुमक्खियों को उत्तेजित कर देती है। जिसके बाद पूरा झुंड जवानों पर हमला कर देता है।

हमलों से ऑपरेशन में बढ़ रही बाधाएं

इस तरह के हमलों से न केवल जवान घायल हो रहे हैं, बल्कि ऑपरेशन भी बाधित हो रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया, “जंगल के कुछ हिस्सों में मधुमक्खियों के इतने बड़े छत्ते हैं कि कई बार जवानों को घंटों तक वहीं छिपकर रुकना पड़ता है। दौड़ना या फायरिंग करना स्थिति को और खतरनाक बना सकता है।”

प्राकृतिक खतरे के दुरुपयोग की आशंका

कुछ संवेदनशील इलाकों में यह आशंका भी जताई जा रही है कि नक्सली इस प्राकृतिक खतरे का फायदा उठा रहे हैं। जानकारी मिली है कि नक्सली उन पगडंडियों और पहाड़ी मोर्चों के पास पत्थर मारकर मधुमक्खियों के झुंड को उकसाते हैं, जहां से सुरक्षा बल अक्सर गुजरते हैं।

मधुमक्खियों के डंक से जवानों की सेहत पर प्रभाव

इसका उद्देश्य जवानों की गति को धीमा करना और फिर घात लगाकर हमला करना हो सकता है। मधुमक्खियों के डंक से होने वाली सूजन, एलर्जी और आंखों की सूजन के कारण कई बार जवानों को ऑपरेशन बीच में ही छोड़ना पड़ता है। ऐसे कई मामलों में जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद कैंप वापस लौटना पड़ा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075247
Views Today : 3
Views Last 7 days : 2189
Views Last 30 days : 9848
Total views : 104270
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.