Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress will surround the DFO office in Manendragarh tomorrow. | मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस कल करेगी DFO कार्यालय घेराव: अनियमितताओं पर जिला वन अधिकारी को हटाने की मांग, अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Congress will surround the DFO office in Manendragarh tomorrow. | मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस कल करेगी DFO कार्यालय घेराव: अनियमितताओं पर जिला वन अधिकारी को हटाने की मांग, अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
664b2335 8676 4231 ac8c ea7b9feb76b8 1765175961828
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी वन विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस डीएफओ कार्यालय का घेराव कर डीएफओ को हटाने की मांग करेगी। पार्टी का आरोप है कि जिले में वन विभाग की ओर से लगातार अनियमितताएं बरती जा रही है

.

कांग्रेस ने बैगा जनजाति पर अन्याय, जंगलों में अवैध कटाई और तस्करी, वन्यजीवों की सुरक्षा में लापरवाही तथा विभागीय अधिकारियों के मनमाने रवैये का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने बताया कि 9 दिसंबर को दीनदयाल चौक से विशाल रैली निकाली जाएगी, जो डीएफओ कार्यालय मनेंद्रगढ़ का घेराव करेगी।

814e855e 2470 4301 96d4 5db6db6d6a95 1765175961828

बैगा परिवारों के घर तोड़ने पर कांग्रेस का आरोप

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने वन विभाग पर बैगा जनजाति के परिवारों के घरों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने इस कृत्य को अमानवीय और गैरकानूनी बताते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को न्याय मिलने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

98a16f3c d4dc 4728 96f6 a03ef4cc360f 1765175961829

जंगलों में अवैध कटाई पर जांच की मांग

भरतपुर–सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि जिले के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई और तस्करी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई कर रहा है और लकड़ी माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। कमरों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

वन विभाग की लापरवाही पर युवाओं का आक्रोश

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि जिले के युवा वन विभाग की कार्यशैली से आक्रोशित हैं। उन्होंने बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों में खुले में घूम रहे वन्यजीव लोगों के जीवन के लिए खतरा बन चुके हैं, लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ है। पांडे ने कहा कि 9 दिसंबर के घेराव में युवा शक्ति की बड़ी भागीदारी होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिपं सीईओ ने पीएमजीएसवाई सड़क और प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का निरीक्षण किया

June 17, 2026

सरकारी स्कूलों की दो तस्वीर…:हिन्दी मीडियम स्कूल में टाटपट्टी तो अंग्रेजी मीडियम स्कूल में बेंच पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र…

June 17, 2026

Chhattisgarh Electricity Price Hike July 2026

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074418
Views Today : 208
Views Last 7 days : 5723
Views Last 30 days : 9758
Total views : 102289
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.