Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jashpur police freed 13 cattle | जशपुर पुलिस ने 13 गौवंश मुक्त कराए: 2 पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; एक आरोपी फरार – Jashpur News
Breaking News

Jashpur police freed 13 cattle | जशपुर पुलिस ने 13 गौवंश मुक्त कराए: 2 पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; एक आरोपी फरार – Jashpur News

By adminDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b1b5e327 9b4f 4667 83e3 33cb005ecaca 1765197560548
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से कुल 13 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।

.

इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

मुक्त कराए गए गौवंशों में सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र से 3 और थाना लोदाम क्षेत्र से 10 गौवंश शामिल हैं। पुलिस ने गौ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों पिकअप वाहनों, क्रमांक JH01-J-2635 और JH-10-JS-8773, को भी जब्त कर लिया है।

8464b5d4 2939 45b9 b7a9 3453ff98f223 1765197532027

अवैध रूप से गौवंशों को झारखंड ले रहे थे

ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि 6 दिसंबर की रात करीब 10 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कुनकुरी की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गौवंशों को झारखंड ले जाया जा रहा था। इस पर पुलिस ने तत्काल बालाछापर लकड़ी डिपो के पास नाकाबंदी की।

चेकिंग के दौरान पिकअप (क्रमांक JH01-J-2635) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर रस्सियों से बांधकर रखे गए 3 गौवंश मिले।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान समीम उर्फ छेदन (56 वर्ष), निवासी हुसैन नगर, लोहरदगा, झारखंड, और राजकुमार यादव (29 वर्ष), निवासी ग्राम कुरूमगढ़, थाना कुरूमगढ़, जिला गुमला, झारखंड के रूप में बताई।

आरोपियों ने बताया कि वे गौवंशों को कुनकुरी से गुमला ले जा रहे थे, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने सभी 3 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराकर उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

4e9b9e3f 78ec 4761 aeb7 8aef0e59b714 1765197496163

7 दिसंबर को 10 गौवंश बरामद

इसी क्रम में, 7 दिसंबर की सुबह करीब 4:30 बजे थाना लोदाम पुलिस को भी मुखबिर से सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक JH-10-JS-8773 में बड़ी संख्या में गौवंश लादकर ग्राम जामटोली मार्ग से झारखंड की ओर ले जाए जा रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान इस वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वाहन से 10 गौवंश बरामद किए गए।

लोदाम पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, मगर चालक पुलिस देखकर वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पीछा करने के दौरान चालक वाहन रोककर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

वाहन की तलाशी में 10 नग गौवंश क्रूरता पूर्ण तरीके से रस्सियों से बांधकर भरे मिले। सभी को सुरक्षित मुक्त किया गया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

f5188321 2b8d 4ab1 8598 cb7668dab181 1765197496159

पशु अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

दोनों थाना क्षेत्रों में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम – धारा 4, 6, 10,पशु क्रूरता निवारण अधिनियम – धारा 11(1)(क), (घ) के तहत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि दो आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की विशेष कार्रवाई ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074681
Views Today : 102
Views Last 7 days : 5590
Views Last 30 days : 9746
Total views : 102739
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.