गृहमंत्री शाह शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं इसी मंच से वे बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। गृहमंत्री शाह विजेता खिलाड़.निर्धारित कार्यक्रम के तहत अमित शाह शुक्रवार रात रायपुर पहुंच चुके है। शनिवार यानि आज सुबह 11 बजे से 1 बजे तक वे यहां बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।दोपहर 2:35 को शाह जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से करीब 2:45 को वे जगदलपुर…
Author: admin
धमतरी| सर्व हिन्दू समाज संस्था धमतरी के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे धनकेश्वरी मंगल भवन, आमापारा में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा रहेंगे, जबकि अध्यक्षता डॉ. हीरा.विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रोशन उपाध्याय संचालक उपाध्याय नर्सिंग होम और डॉ. प्रभात गुप्ता संचालक गुप्ता हॉस्पिटल धमतरी शामिल होंगे। इस अवसर पर डॉ. रोशन उपाध्याय का एक व्याख्यान भी होगा। संस्था के अध्यक्ष महेश रोहरा और सचिव अशोक पवार ने बताया कि 15 नवंबर को सर्व हिन्दू समाज संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ था। इसके बाद…
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राकेश कुमार जैन को EOW ने गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि राकेश जैन अवैध कोल वसूली को फर्जी कंपनियों और हवाला के जरिए कोल घोटाले के आरोपियों तक पहुंचाता था। आरोपी पिछले 5 साल से फरार था और.शुक्रवार को जैन के रायपुर कोर्ट पहुंचते ही EOW की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। यहां उसे स्पेशल कोर्ट में न्यायधीश नीरज शर्मा के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने जैन को 8 दिन यानी 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।जांच में पता चला है कि जैन ने फर्जी…
अंवरी| भखारा में आदिवासी समाज के नेतृत्व में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस मनाया गया। उनके छायाचित्र पर पूजा, माल्यार्पण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उन्.कार्यक्रम में समाजजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। ठाकुरराम नेताम ने कहा कि उन्होंने अन्याय, अत्याचार और अंग्रेजी शासन के खिलाफ किसानों व गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, साहस और जनसेवा ही सच्ची देशभक्ति है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में न्याय, समानता…
धमतरी3 घंटे पहलेकॉपी लिंकधमतरी| शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कॉलेज धमतरी में सत्र 2025-26 के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर के भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से होगी। सभी नियमित, प्राईवेट व जीई की छात्राएं भूगोल प्रायोगिक विषय में सम्मिलित होना चाहती है, वह प
.शासकीय सुखराम नागे कॉलेज नगरी में इतिहास परिषद द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद कर सम्मान व श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह ने सोनाखान में अंग्रेजों के खिलाफ जो विद्रोह का बिगुल फूंका और गरीब आदिवासियों-किसानों की भूख से रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, वह छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि समूचे देश में स्वाधीनता की अलख जगाई।इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हितेषा नंद ठाकुर ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार थे। 1857…
.आवास योजनाओं में गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन सख्ती के मोड में आ गया है। योजनाओं की वास्तविक और जमीनी हकीकत जानने जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने खुद ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने मैनपुर ब्लॉक के सिहारलटी, मदांगमुड़ा, छैलडोंगरी, कांडेकेला एवं तौरेंगा ग्राम पंचायतों में पहुंच पीएम आवास, पीएम-जनमन और एमएमएवाई के निर्माण कार्यों का डोर-टू-डोर निरीक्षण किया। कई आवासों में प्रगति धीमी पाई गई, जिस पर सीईओ ने तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू चर्चा कर स्पष्ट निर्देश…
.कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को गरियाबंद पहुंचे स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का तिरंगा चौक में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया।स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्प वर्षा की और वोकल फॉर लोकल के नारे लगाए। इस दौरान पूरा नगर स्वदेशी भावना, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के उत्साह से सराबोर हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव एवं कैट जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रथ को आगे रवाना किया। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से स्वदेशी अभियान से जुड़ने और स्थानीय उत्पाद…
कसडोल| कसडोल के जंगल क्षेत्र की सभी सड़कों की हालत जर्जर,12 वन ग्रामों में अब तक विद्युतीकरण नहीं हुआ एवं पंचायतों में 15वे वित्त आयोग की राशि नहीं मिलने से सभी सरपंच परेशान हैं ।.कसडोल जनपद के सरपंच संघ अध्यक्ष कपिल देव नायक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सोनाखान आगमन पर उक्त तीनों समस्याओं की जानकारी देते हुए शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कसडोल ब्लाक के जंगल क्षेत्र के सभी सड़कों की हालत जर्जर होने से क्षेत्र वासियों को ब्लाक मुख्यालय आने में परेशानी होती है कसडोल से पिथौरा मार्ग, गिरौदपुरी से बया मार्ग की…
.प्राथमिक शाला फुलवारी में आज बुधवार को आहता निर्माण कार्य (स्वीकृत राशि 10 लाख रुपए) का भूमि पूजन कार्यक्रम पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सिमगा के अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य करुणा यादव (राजीव) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत फुलवारी के सरपंच बैसाखुराम ध्रुव ने की।जनपद अध्यक्ष के आगमन पर ग्रामीणों और पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दौलतराम पाल ने अपने उद्बोधन में कहा, विद्यालय में सुरक्षित एवं मजबूत वातावरण तैयार करने के लिए…