Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Swadeshi Sankalp Rath Yatra welcomed with flower shower amidst slogan of Local for Vocal | लोकल फोर वोकल के नारे के बीच स्वदेशी संकल्प रथयात्रा का स्वागत, पुष्प वर्षा की – Gariaband News
Breaking News

Swadeshi Sankalp Rath Yatra welcomed with flower shower amidst slogan of Local for Vocal | लोकल फोर वोकल के नारे के बीच स्वदेशी संकल्प रथयात्रा का स्वागत, पुष्प वर्षा की – Gariaband News

By adminDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 1765542904693c0bf8cf1af 1004576625
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 1765542904693c0bf8cf1af 1004576625

.

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को गरियाबंद पहुंचे स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का तिरंगा चौक में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्प वर्षा की और वोकल फॉर लोकल के नारे लगाए। इस दौरान पूरा नगर स्वदेशी भावना, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के उत्साह से सराबोर हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव एवं कैट जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रथ को आगे रवाना किया। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से स्वदेशी अभियान से जुड़ने और स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही उपस्थितजनों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा कि स्वदेशी सिर्फ एक अभियान नहीं, यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में शामिल होने की राह पर है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें अपने स्थानीय उत्पादों, अपने कारीगरों और अपने व्यापारियों को मजबूती देनी होगी। कैट जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने कहा कि स्वदेशी संकल्प यात्रा का उद्देश्य स्थानीय उद्यमों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना हैं। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को जन-आंदोलन बनाना, वोकल फॉर लोकल को व्यवहार में उतारना, डिजिटल व्यापार और आधुनिक वाणिज्य को गति देना है।

रथ यात्रा के आगमन पर वरिष्ठ नागरिक जीडी. उपासने, बलदेव सिंह हुंदल, आशीष शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी नंदरेश गुप्ता, अजय दासवानी, यूसुफ नूरानी, सुरेश गुप्ता, निखिल साहू, अमित ठक्कर, रिजवान मेमन, विकास पारख, राकेश रोहरा, सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, पार्षद विष्णु मरकाम, खेम सिंह बघेल, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, सूरज सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर, उमेश सिंह, प्रियंका सोनी, मंजरी गुप्ता, सरिता साहू, मुक्ति देवांगन, मनीषा गुप्ता, साक्षी कुटारे, सहारिका महादिक, मंजू चनाबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी, नागरिकगण उपस्थित थे।

जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि यह यात्रा देश की आर्थिक आज़ादी की ओर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। हर व्यापारी, हर उपभोक्ता और हर युवा स्वदेशी के महत्व को समझेगा तब स्थिति बदलेगी। कार्यक्रम में सरपंच अभिमन्यु ध्रुव ने कहा कि स्वदेशी को जन आंदोलन बनाने से ही अभियान सफल होगा। देश का पैसा देश में होगा तब भी देश मजबूर होगा। मातृ शक्ति तनु साहू और बिंदु सिन्हा ने कहा की स्वदेशी का यह अभियान भारतीय संस्कृति, भारतीय कौशल और भारतीय गौरव को पुनर्जीवित करने का अभियान है। कार्यक्रम का सफल संचालन परस देवांगन ने किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074904
Views Today : 99
Views Last 7 days : 4955
Views Last 30 days : 9406
Total views : 102992
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.