Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh coal scam…CA Rakesh Jain arrested | कोयला घोटाला…5 साल से फरार CA राकेश जैन गिरफ्तार: फर्जी कंपनियां बनाकर वसूली की, मास्टरमाइंड सूर्यकांत को हवाला के जरिए 50 करोड़ भेजे – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh coal scam…CA Rakesh Jain arrested | कोयला घोटाला…5 साल से फरार CA राकेश जैन गिरफ्तार: फर्जी कंपनियां बनाकर वसूली की, मास्टरमाइंड सूर्यकांत को हवाला के जरिए 50 करोड़ भेजे – Chhattisgarh News

By adminDecember 13, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image gifs3 1765560756
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राकेश कुमार जैन को EOW ने गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि राकेश जैन अवैध कोल वसूली को फर्जी कंपनियों और हवाला के जरिए कोल घोटाले के आरोपियों तक पहुंचाता था। आरोपी पिछले 5 साल से फरार था और

.

शुक्रवार को जैन के रायपुर कोर्ट पहुंचते ही EOW की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। यहां उसे स्पेशल कोर्ट में न्यायधीश नीरज शर्मा के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने जैन को 8 दिन यानी 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जांच में पता चला है कि जैन ने फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर करोड़ों रुपए की अवैध कोल वसूली की। वह इस पैसे को हवाला के जरिए कोल घोटाले के मुख्य आरोपियों तक भेजता था और बदले में कमीशन लेता था। लगभग 50 करोड़ रुपए को फर्जी खर्च दिखाकर कैश बनाया गया और कोल वसूली के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि राकेश कुमार जैन ने शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के लिए भी घोटाले की रकम को वाइट मनी में बदलने का काम किया। इसके लिए उसने एंट्री और फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया।

राकेश कुमार जैन पेशे से CA है और लोगों को शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर भी ठगी करता था। जैन के खिलाफ EOW सहित अन्य थानों 16 से ज्यादा मामले दर्ज है। शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर उसने 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है।

ये तस्वीर सूर्यकांत तिवारी की है। आरोप है कि जैन ने वसूली के 50 करोड़ रुपए सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाए हैं।

ये तस्वीर सूर्यकांत तिवारी की है। आरोप है कि जैन ने वसूली के 50 करोड़ रुपए सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाए हैं।

साले के नाम पर 12 से ज्यादा कंपनियां बनाई

आरोपी जैन ने अपने और अपने साले के नाम पर 12 से ज्यादा कंपनियां बनाई, जिनके जरिए यहां सभी अवैध काम किए गए। इसके अलावा, अपने संपर्क और कर्मचारियों के नाम पर भी कई फर्जी कंपनियां बनाई गईं।

राकेश कुमार जैन पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी रह चुका है और लंबे समय से फरार था। उनके खिलाफ रायपुर के कोतवाली और मौदहापारा थाने में कई मामले दर्ज हैं।

untitled 1765590233

जानिए क्या है 570 करोड़ से ज्यादा का कोल स्कैम ?

ED का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गया है। इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ईडी का आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई है।

ED के अनुसार कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था। खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर विश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया था।

image 2025 12 12t172227476 1765540263

2 पूर्व मंत्रियों, विधायकों समेत 36 पर FIR

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED की रिपोर्ट पर ACB /EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। जिस पर अब ACB-EOW की टीम जांच कर रही है। इस मामले में IAS रानू साहू के अलावा IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।

सूर्यकांत तिवारी की क्या थी भूमिका

ED की जांच के मुताबिक सूर्यकांत तिवारी ने कोयला परिवहन और परमिट प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के जरिए करोड़ों की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड माना गया है। आरोप है कि प्रति टन 25 रुपए की दर से वसूली कर रकम उसके कर्मचारियों के जरिए जमा कराई जाती थी, और इसके बदले संबंधित व्यापारियों को खनिज विभाग से परमिट जारी किए जाते थे।

image 12 1765540326
image 13 1765540352
image 59 1765590119

…………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कोयला घोटाला…सौम्या, रानू समेत 6 आरोपी जेल से रिहा:छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे, पासपोर्ट जमा करेंगे, हफ्तेभर के अंदर नया पता देना होगा

रानू साहू की जुलाई 2023 में गिरफ्तारी हुई थी। वहीं सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी।

रानू साहू की जुलाई 2023 में गिरफ्तारी हुई थी। वहीं सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी।

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, रजनीकांत तिवारी, वीरेन्द्र जायसवाल और संदीप नायक को आज सुबह जेल से रिहा कर दिया गया है। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। वहीं रानू साहू की जुलाई 2023 में गिरफ्तारी हुई थी। पढृें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075493
Views Today : 350
Views Last 7 days : 2247
Views Last 30 days : 10209
Total views : 104817
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.