धमतरी| सर्व हिन्दू समाज संस्था धमतरी के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे धनकेश्वरी मंगल भवन, आमापारा में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा रहेंगे, जबकि अध्यक्षता डॉ. हीरा
.
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रोशन उपाध्याय संचालक उपाध्याय नर्सिंग होम और डॉ. प्रभात गुप्ता संचालक गुप्ता हॉस्पिटल धमतरी शामिल होंगे। इस अवसर पर डॉ. रोशन उपाध्याय का एक व्याख्यान भी होगा। संस्था के अध्यक्ष महेश रोहरा और सचिव अशोक पवार ने बताया कि 15 नवंबर को सर्व हिन्दू समाज संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ था। इसके बाद वार्षिक बैठक का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह संस्था हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से कार्य करेगी, ताकि समाज पर किसी भी प्रकार की विपत्ति आने पर संगठित रूप से आवाज उठा सकें। सभी लोगों से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लें।
<
