Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Controversy over eating sandwich on credit in Bhilai | भिलाई में उधारी सैंडविच खाने पर विवाद: सैंडविच खाकर नहीं दिया पैसा, मांगने पर कहा कल दुंगा, गाली-गलौज के बाद जमकर सड़कों पर मचाया उत्पात, मारपीट और तोड़फोड़ – durg-bhilai News
Breaking News

Controversy over eating sandwich on credit in Bhilai | भिलाई में उधारी सैंडविच खाने पर विवाद: सैंडविच खाकर नहीं दिया पैसा, मांगने पर कहा कल दुंगा, गाली-गलौज के बाद जमकर सड़कों पर मचाया उत्पात, मारपीट और तोड़फोड़ – durg-bhilai News

By adminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 17 at 115528 am 1765952894
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नेहरू नगर मेड बेकर्स के सामने मंगलवार रात सैंडविच खाने के बाद पैसे नहीं देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच खुलेआम गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिक

.

सड़कों पर इस तरह मचाते रहे उत्पात।

सड़कों पर इस तरह मचाते रहे उत्पात।

सैंडविच खाने के बाद नहीं दे रहा था पैसा प्रार्थी शिवशंकर कुर्रे निवासी ग्राम करमतारा, जिला बेमेतरा ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में नेहरू नगर में किराये से रहता है और वहीं रोड किनारे सैंडविच-बर्गर का ठेला लगाता है। 16 दिसंबर की रात करीब 9 बजे मॉडल टाउन उडिया बस्ती निवासी उदय क्षत्री और हेमंत क्षत्री उसके ठेले पर पहुंचे। उदय ने सैंडविच की कीमत पूछी, जिस पर शिवशंकर ने 40 रुपए प्रति प्लेट बताया। सैंडविच खाने के बाद जब पैसे मांगे गए तो उदय ने कल दूंगा कहकर टाल दिया।

देखिए ये तस्वीरें…

whatsapp image 2025 12 17 at 115655 am 1765953037
whatsapp image 2025 12 17 at 115656 am 1765953053
whatsapp image 2025 12 17 at 115657 am 1765953069

पैसा मांगने पर करने लगा विवाद शिवशंकर के अनुसार जब उसने उधारी देने से मना किया तो दोनों युवक नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर हाथ-मुक्के और पत्थर से मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई बृजमोहन कुर्रे पर भी हमला किया गया। आरोप है कि इसके बाद उदय ने अपने साथी काशी तांडी और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। सभी ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडा व हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में बृजमोहन के सिर, बाएं हाथ और गुप्तांग के पास गंभीर चोट आई। साथ ही ठेले में तोड़फोड़ कर करीब 25 हजार रुपए का नुकसान किया गया।

पैसा नहीं दिया तो सैंडवीच के पलटे से किया वार वहीं दूसरे पक्ष से काशी तांडी (25 वर्ष) निवासी उडिया बस्ती मॉडल टाउन नेहरू नगर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। काशी ने पुलिस को बताया कि उदय क्षत्री ने उसे फोन कर बताया कि सैंडविच उधारी को लेकर ठेले वाले से झगड़ा हो रहा है। वह अपने साथी उज्जवल तांडी के साथ मौके पर पहुंचा, जहां शिवशंकर कुर्रे और उसका भाई बृजमोहन उनके साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे और सैंडविच पलटाने के पलटे से मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर उन पर भी हमला किया गया।

बीच सड़क पर मचाते रहे उत्पात नेहरू नगर में सैंडविच विवाद की वजह से खुलआम गुंडागर्दी और मारपीट होता रहा। आरोपियों ने ठेले को भी पलट दिया। सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और उन्हें थाने लेकर आए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात,तीन घर तोड़े:फसल और सब्जियों को पहुंचाया नुकसान, 40 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग अलर्ट

May 2, 2026

भिलाई में चलती कार से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा:RCB-गुजरात मैच पर लगा रहे थे दांव, पुलिस ने घेराबंदी कर दो को पकड़ा

May 2, 2026

Durg Fake Tehsildar Scam | Retired BSP Employee Duped Rs 2.70 Lakh

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069564
Views Today : 48
Views Last 7 days : 1035
Views Last 30 days : 4227
Total views : 90607
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.