Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Whiskey worth Rs 5.20 lakh seized in Rajnandgaon | राजनांदगांव में 5.20 लाख की व्हिस्की जब्त: मध्यप्रदेश से ला रहे थे आरोपी, 4 लीटर महुआ शराब भी पकड़ाया; 3 गिरफ्तार – Rajnandgaon News
Breaking News

Whiskey worth Rs 5.20 lakh seized in Rajnandgaon | राजनांदगांव में 5.20 लाख की व्हिस्की जब्त: मध्यप्रदेश से ला रहे थे आरोपी, 4 लीटर महुआ शराब भी पकड़ाया; 3 गिरफ्तार – Rajnandgaon News

By adminDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
73409f8f e79d 447a 96f3 931c9dd30931 1765958467145
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। 16 दिसंबर को आबकारी विभाग ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 180 बल्क लीटर मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी व्हिस्की जब्त की। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

.

जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 5.20 लाख रुपए है। यह कार्रवाई आबकारी जांच चौकी बोरतलाब में की गई। वहीं, एक दूसरी कार्रवाई में 4 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भी पकड़ाया है। दोनों मामलों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

c03c6e95 4f37 4078 bfc0 afed430a4500 1765958467138

1000 पाव गोवा व्हिस्की बरामद

आबकारी उप निरीक्षक अनिल सिंह और राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में टीम ने सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (MP 09 BC-3962) से 20 पेटियों में रखी 1000 पाव गोवा व्हिस्की बरामद की।

यह शराब ‘केवल मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध’ लेबल के साथ अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

ये आरोपी गिरफ्तार

  1. सतीश बनोठे (33 वर्ष) निवासी मोहाटोला, गोंदिया, महाराष्ट्र
  2. सरोज बनोठे (34 वर्ष) निवासी बोथली, बालाघाट, मध्य प्रदेश

दूसरी कार्रवाई में 4 लीटर महुआ जब्त

इसी अभियान के तहत, सोमवार (15 दिसंबर) को आबकारी उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन की टीम ने ग्राम चिखलाकसा में एक और कार्रवाई की।

टीम ने आरोपी रूपलाल निषाद (निवासी चिखलाकसा) के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त की। रूपलाल निषाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देशानुसार और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों और मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच करने और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

250 युवाओं को मिले सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

May 25, 2026

अघोषित बिजली कटौती के विरोध कल कांग्रेस करेगी विद्युत कार्यालय का घेराव

May 25, 2026

स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका ने मांगा महासमुंद ट्रांसफर, स्कूल शिक्षा सचिव को 3 सप्ताह का अल्टीमेटम

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071860
Views Today : 39
Views Last 7 days : 1930
Views Last 30 days : 4889
Total views : 94461
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.