Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bike theft accused gets 3 years imprisonment | बाइक चोरी के आरोपियों को 3 साल कारावास: गौरेला में 10 दिन के अंदर 4 बाइक चुराए; खरीदार को भी सश्रम कारावास – Gaurela News
Breaking News

Bike theft accused gets 3 years imprisonment | बाइक चोरी के आरोपियों को 3 साल कारावास: गौरेला में 10 दिन के अंदर 4 बाइक चुराए; खरीदार को भी सश्रम कारावास – Gaurela News

By adminDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5cb00c49 25cd 4650 865e 8a8c0aee56041765962235745 1765963053
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपियों को 31 मई 2025 को गिरफ्तार किया था।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बाइक चोरी के आरोपियों को 3-3 साल कारावास की सजा मिली है। इनमें दो मुख्य चोरों सूरज चौधरी और मोहम्मद राशिद उर्फ शाकिर को चार अलग-अलग मामलों में हर एक को 3-3 साल के सश्रम कारावास और चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपी सोनू याद

.

यह मामला साल 2025 अप्रैल महीने का है, जब गौरेला क्षेत्र से मात्र 10 दिनों के अंदर चार बाइक चोरी हो गई थीं। पहली घटना 14 अप्रैल को हुई, जिसमें गौरेला निवासी विद्या ताम्रकार की बाइक चुराई गई।

इसके बाद 17 अप्रैल को रेलवे स्टेशन के पास से प्रवेश गुप्ता और सुनील अग्रवाल की मोटरसाइकिलें चोरी हुईं। चौथी घटना में कृष्ण कुमार की मोटरसाइकिल रेस्ट हाउस के पास से चुराई गई थी। जिला कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की और आरोपियों को सजा सुनाई है।

बाइक चोरी के आरोपियों को 3-3 साल कैद की सजा।

बाइक चोरी के आरोपियों को 3-3 साल कैद की सजा।

गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट का फैसला

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज चौधरी और मोहम्मद राशिद ने मिलकर इन चोरियों को अंजाम दिया था। तीनों आरोपी, जिनमें खरीदार सोनू यादव भी शामिल है, मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद के रहने वाले हैं।

मामले में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने पैरवी की। द्वितीय एडीजे पेंड्रारोड एकता अग्रवाल ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर यह फैसला सुनाया।

अदालत ने सूरज चौधरी और मोहम्मद राशिद को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2)/3(5) के तहत चारों मामलों में प्रत्येक को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास और 2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड का भुगतान न करने पर उन्हें दो महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

वहीं, विद्या ताम्रकार की बाइक चोरी के मामले में आरोपी सोनू यादव को बीएनएसएक्ट की धारा 317(2)के आरोप में 3 साल के सश्रम कारावास और 2000 रुपए के अर्थदंड की सजा दी गई। अर्थदंड अदा न करने पर उसे भी दो महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने बताया कि आरोपियों को दी गई सभी मामलों में सजाएं एक साथ चलेंगी, जिसका अर्थ है कि उन्हें कुल मिलाकर तीन साल की सजा ही काटनी होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075136
Views Today : 85
Views Last 7 days : 2929
Views Last 30 days : 9757
Total views : 103986
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.