Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Hurt by father’s scolding, minor commits suicide | पिता की डांट से आहत नाबालिग ने की आत्महत्या: कांकेर में मोबाइल इस्तेमाल करने पर लगाई थी फटकार, घर में फांसी लगाई – Kanker News
Breaking News

Hurt by father’s scolding, minor commits suicide | पिता की डांट से आहत नाबालिग ने की आत्महत्या: कांकेर में मोबाइल इस्तेमाल करने पर लगाई थी फटकार, घर में फांसी लगाई – Kanker News

By adminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25c7dc38 0d4a 442f a6a0 81af1de3e2f5 1766058384218
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर पिता की डांट से आहत एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

.

परिजनों ने बताया कि पिता ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर बेटी को डांटा था। डांट के बाद नाबालिग काफी परेशान और चुपचाप रहने लगी थी। आज सुबह जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तब उसने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सुबह परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने बेटी को फांसी पर लटका पाया। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

बांदे थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

4af036ec 3df9 44a2 aec8 0002d165efcc 1766058384218

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संवेदनशील मामला है। नाबालिग की आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव या अन्य कारण भी हो सकते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

समाज के लिए चेतावनी

यह घटना समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव, डांट-फटकार और संवाद की कमी कई बार घातक साबित हो सकती है।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि किशोर अवस्था में बच्चे भावनात्मक रूप से बेहद संवेदनशील होते हैं। ऐसे समय में उन्हें समझने, सुनने और सही मार्गदर्शन की सबसे अधिक जरूरत होती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.