![]()
यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। फाइल फोटो
राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित यादवपारा इलाके में एक युवक को पालतू कुत्ते ने काट लिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो कुत्ते के मालिक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
.
घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब लूपेश यादव अपने घर के सामने टहल रहा था। तभी मोहल्ले का चंद्रपाल टंडन अपने कुत्ते को लेकर टहलने निकला। इस दौरान कुत्ता चेन छुड़ाकर लूपेश पर झपटा और उसके बाएं हाथ को काट लिया। कुत्ते के भौंकने और लूपेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने चंद्रपाल टंडन को समझाया कि कुत्ते को संभालकर रखना चाहिए, लेकिन इस बात पर चंद्रपाल भड़क गया। उसने परिजनों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दे दी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही लूपेश यादव ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल पंडरी में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
<
