नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज एफआईआर को अदालत ने रद्द कर दिया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्श
.
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने अदालत के इस फैसले को ‘सत्य की जीत’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-शाह और भाजपा द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश को न्यायालय ने बेनकाब कर दिया है।
राठौर ने यह भी कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण के माध्यम से कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि खराब करने का प्रयास किया गया, लेकिन अदालत के निर्णय ने सच्चाई को सामने ला दिया। भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखने वालों के लिए उम्मीद की जीत है और भविष्य में भी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।

<
