भारतीय रेलवे के लेवल क्रॉसिंग खत्म करने के अभियान के तहत रायपुर रेल मंडल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल के बैकुंठ–सिल्यारी और निपनिया यार्ड सहित 7 रेलवे फाटकों को अब स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।.इन फाटकों के बंद होने से जहां सड़क जाम और हादसों से राहत मिलेगी, वहीं यात्री और मालगाड़ियों की रफ्तार में भी बड़ा इजाफा होगा।50 किमी प्रति घंटे बढ़ जाएगी रफ्तारफाटकों के बंद होने के बाद रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों की औसत रफ्तार में करीब 50 किमी/घंटा की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यात्रियों को अब न…
Author: admin
रायपुर निवासी एक युवक–युवती का ड्रग्स, पैसे और मोबाइल के साथ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में युवक मोबाइल में बात करते हुए, युवती वीडियो बनाते हुए और गालियां देते हुए.वायरल वीडियो अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टेबल में मोबाइल, पैसे और ड्रग्स (संभावित MDMA/कोकीन) की 19 लाइन खिची हुई टेबल में दिख रही है। लाइन का पास क्रेडिट कार्ड पड़ा हुआ है। यह पूरा वीडियो युवक के साथ दिख रही युवती…
छत्तीसगढ़ में एलाइड और हेल्थकेयर प्रोफेशन से जुड़े हजारों पेशेवरों को जल्द ही एक मजबूत नियामक ढांचा मिलने जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य एलाइड एवं हेल्थकेयर प्रोफेशन परिषद के गठन को लेकर राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है।.यह परिषद नेशनल कमिशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन एक्ट-2021 के तहत गठित की जा रही है।अब तक फिजियोथेरेपी, लैब टेक्नीशियन, डायटीशियन जैसे कई अहम स्वास्थ्य पेशों के लिए कोई केंद्रीय या राज्यस्तरीय स्पष्ट नियमन नहीं था।परिषद के गठन से इन सभी पेशों को एक दायरे में लाकर मान्यता, पंजीयन और निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।ऐसे होगी परिषद…
पिकअप वाहन की टक्कर से इक्को सवार व्यवसायी की मौत हो गईछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पिकअप के चालक ने इक्को वाहन को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे इक्को वाहन में सवार व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं उसके 3 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना.मिली जानकारी के मुताबिक कमोसिनडांड का रहने वाला पौलाराम भगत 36 साल रविवार को अपने पुत्र अर्पण भगत 9 साल, अरूणा भगत 7 साल व अंशु भगत 5 साल को लेकर लेकर धरमजयगढ़ साप्तहिक बाजार गया था।सभी इक्को…
केरल में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक मजदूर की मौत का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, राज्य सर.मृतक मजदूरप्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर राम नारायण बघेल को बांग्लादेशी समझकर भीड़ ने पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि राम नारायण अपने परिवार की आजीविका के लिए केरल गया था, लेकिन उसी देश…
गौरेला8 घंटे पहलेकॉपी लिंकगौरेला | विद्या भारती के निर्देशानुसार सरस्वती शिक्षा केंद्र मेढुका, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाह ी में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्यामबती रहीं, जबकि अध्यक्षता उपसरपंच भगवती वाकरे ने की। म
.छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेशभर में 11 सूत्री मांगों को लेकर 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का शंखनाद किया गया है। इस दौरान जिला स्तरीय कलम बंद-काम बंद आंदोलन के माध्यम से मोदी की गारंटी लागू कराने की मांग की जाएगी। इसी क्रम में मरवाही में दुर्गा पंडाल के पीछे स्थित प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कर्मचारी भवन में तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में संरक्षक कमाल खान व विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय शर्मा, जिला संयोजक गौरेला-पेंड्रा-मरवाह ी की उपस्थिति रही। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की…
दगोरी | छत्तीसगढ़ फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक दगोरी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित होने वाले रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत फिल्मी कलाकारों के मिलन समारोह को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्.इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय खांडेकर ने बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘भक्त माता कर्मा’ को शीघ्र ही सिनेमा घरों में प्रदर्शित किए जाने की घोषणा की, जिसे लेकर उपस्थित सदस्यों में उत्साह देखा गया। संस्था के संरक्षक अजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के सभी कलाकारों से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। महासचिव सोहन लाल वर्मा ने…
.जीपीएम जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्र में स्थित प्राथमिक शाला ढोड़गापारा का निरीक्षण करने महिला प्राचार्य मीना शर्मा का साहसिक प्रयास शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। चारों ओर पहाड़ों और घने जंगलों से घिरे इस विद्यालय तक पहुंचने के लिए लगभग 10 किमी पैदल कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़गार की प्राचार्य मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण के लिए स्वयं वहां पहुंचकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।प्राथमिक शाला ढोड़गापारा ग्राम पंचायत बम्हनी का आश्रित मोहल्ला है, जो तान नदी के किनारे बसा हुआ…
उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के साथ सोमवार को फिर से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 9 बजे तक सड़कों पर कोहरे के कारण वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री.सरगुजा में शीतलहर के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में आद्रता बढ़ने के कारण सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा। बीती रात से सड़कों पर धुंध छाने लगा। सुबह 9 तक पूरे संभाग में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलीटी…