Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Video of young man and woman sitting with drugs and money goes viral in Raipur | रायपुर में ड्रग्स-रुपए रखकर बैठे युवक-युवती का VIDEO वायरल: ड्रग्स की 19 लाइन टेबल में खिंची दिखी, डिप्टी सीएम बोले वीडियो की जांच करवाकर करेंगे कार्रवाई – Chhattisgarh News
Breaking News

Video of young man and woman sitting with drugs and money goes viral in Raipur | रायपुर में ड्रग्स-रुपए रखकर बैठे युवक-युवती का VIDEO वायरल: ड्रग्स की 19 लाइन टेबल में खिंची दिखी, डिप्टी सीएम बोले वीडियो की जांच करवाकर करेंगे कार्रवाई – Chhattisgarh News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 22t133803054 1766390843
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर निवासी एक युवक–युवती का ड्रग्स, पैसे और मोबाइल के साथ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में युवक मोबाइल में बात करते हुए, युवती वीडियो बनाते हुए और गालियां देते हुए

.

वायरल वीडियो अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टेबल में मोबाइल, पैसे और ड्रग्स (संभावित MDMA/कोकीन) की 19 लाइन खिची हुई टेबल में दिख रही है। लाइन का पास क्रेडिट कार्ड पड़ा हुआ है। यह पूरा वीडियो युवक के साथ दिख रही युवती ने ही बनाया है।

वीडियो सामने आने के बाद यह बात स्पष्ट है कि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बाद भी राजधानी रायपुर में धडल्ले से ड्रग्स की बिक्री जा रही है। यह बिक्री युवक और युवतियों के सिंडिकेट द्वारा की जा रही है। पुलिस की समझाइश और सख्ती के बाद भी ड्रग्स तस्कर सोशल मीडिया के माध्यम से ड्रग्स की बिक्री कर रहे है।

छह महीने में अभियान चलाकर पुलिस ने 79 पैडलर्स को पकड़ा

रायपुर में छह माह पहले भी इसी तरह के वीडियो सामने आए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अभियान चलाकार कार्रवाई की और 79 पैडलर्स को जेल भेजा। आरोपियों को जेल भेजने के साथ करोड़ों का सामान भी जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से पैडलर कुछ दिन थमे, लेकिन नए साल के मद्देनजर राजधानी रायपुर में फिर से एक्टिव हो गए है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

अब पढ़े डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने क्या कहा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पिछले दो माह में तेज हुई है। पुलिस एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन कर रही है। नशे से जुड़े वायरल वीडियो चिन्हांकित किए जा रहे हैं और दोषियों तक जल्द कार्रवाई कर पहुंचा जाएगा।

अब पढ़े MDMA ड्रग्स क्या, ये कितना खतरनाक

MDMA यानी ​​​​​​मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (MDMA) या मेफेड्रोन या एक्सटेसी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और जया शाह के वॉट्सऐप चैट से इसकी चर्चा शुरू हुई। इसके एक ग्राम की कीमत करीब 15 हजार रुपए है।

नशा करने वालों के बीच इसके और भी कोड नेम है। इसे लेने के बाद दिमाग में नशा चढ़ता है। मदहोशी आती है। अधिकतर लोग इसे मस्ती के लिए लेते हैं। ज्यादा मात्रा में एक साथ लेने पर यह जान के लिए खतरा तक बन सकती है।

image 2025 12 22t134501677 1766391287
image 2025 12 22t134509404 1766391302
image 2025 12 22t134519998 1766391325

अब पढ़िए रायपुर शहर में क्या-क्या बिक रहा

रायपुर पुलिस 2025 से अब तक नशा बेचने वाले 700 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये आरोपी रायपुर में गांजा, एमडीएमए, एलएसडी, ओजी (विदेशी गांजा) हेरोइन, नशे की गोलियां, अफीम, कफ सिरप को बेचते और उसे लाते हुए पकड़े गए।

इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला, कि ये आरोपी ओडिशा से गांजा और महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा से ड्रग्स लाते और उनको रायपुर सहित अन्य जिलो में बेचते हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में इन आरोपियों द्वारा नशीली सामग्री पहुंचाई जाती है।

रायपुर के होटलों, पब और फॉर्म हाउसों में आयोजित प्राइवेट पार्टियों में ड्रग्स को कोडवर्ड के सहारे बेचा जा रहा है। ये सब बात पुलिस की जांच में पहले भी सामने आ चुकी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075272
Views Today : 28
Views Last 7 days : 2214
Views Last 30 days : 9873
Total views : 104295
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.