Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh labourer murdered in Kerala, minister says no information | छत्तीसगढ़ के मजदूर की केरल में हत्या, मंत्री बोले–जानकारी नहीं: कांग्रेस ने दोषियों पर कार्रवाई और एक करोड़ मुआवजे की मांग की – Raipur News
Breaking News

Chhattisgarh labourer murdered in Kerala, minister says no information | छत्तीसगढ़ के मजदूर की केरल में हत्या, मंत्री बोले–जानकारी नहीं: कांग्रेस ने दोषियों पर कार्रवाई और एक करोड़ मुआवजे की मांग की – Raipur News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 20t1700371121766230168 1766388913
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


केरल में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक मजदूर की मौत का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, राज्य सर

.

मृतक मजदूर

मृतक मजदूर

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर राम नारायण बघेल को बांग्लादेशी समझकर भीड़ ने पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि राम नारायण अपने परिवार की आजीविका के लिए केरल गया था, लेकिन उसी देश में उसकी जान चली गई। कांग्रेस का आरोप है कि देश में फैलाई जा रही नफरत का नतीजा ऐसी घटनाओं के रूप में सामने आ रहा है।

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला

शुक्ला ने कहा कि इससे भी दुर्भाग्यजनक यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री को इस घटना की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक न तो इस मामले को गंभीरता से लिया है और न ही केरल सरकार से कोई औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस ने मांग की कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले, दोषियों को सजा दी जाए और परिवार के भरण-पोषण के लिए एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।

क्या कहा था कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने इस बारे में अखबारों में पढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे मामले को समझने की कोशिश करेंगे।

17 दिसंबर की घटना, जानिए क्या हुआ

पुलिस के मुताबिक, 17 दिसंबर को केरल के अट्टापल्लम इलाके में कुछ लोगों ने राम नारायण को चोरी के शक में पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। मामले में वालैयार थाने में अपराध क्रमांक 975/2025 के तहत केस दर्ज किया गया है।

परिवार को देर से मिली मौत की जानकारी

मृतक के चचेरे भाई शशिकांत बघेल ने बताया कि परिवार को शुरुआत में मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस ने सिर्फ यह कहा था कि राम नारायण थाने में है और तुरंत पहुंचने को कहा। बाद में उसकी मौत की खबर मिली। राम नारायण दो बच्चों के पिता थे, जिनकी उम्र 8 और 10 साल बताई जा रही है।

परिजनों ने केरल सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने तत्काल मुआवजा, दोषियों को कड़ी सजा और शव को पैतृक गांव तक पहुंचाने की मांग की है।

मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने पलक्कड़ जिला पुलिस प्रमुख से तीन सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

5 आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुरली, प्रसाद, अनु, बिपिन और आनंदन शामिल हैं। सभी आरोपी अट्टापल्लम गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि राम नारायण का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075272
Views Today : 28
Views Last 7 days : 2214
Views Last 30 days : 9873
Total views : 104295
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.