![]()
दगोरी | छत्तीसगढ़ फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक दगोरी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित होने वाले रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत फिल्मी कलाकारों के मिलन समारोह को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्
.
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय खांडेकर ने बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘भक्त माता कर्मा’ को शीघ्र ही सिनेमा घरों में प्रदर्शित किए जाने की घोषणा की, जिसे लेकर उपस्थित सदस्यों में उत्साह देखा गया। संस्था के संरक्षक अजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के सभी कलाकारों से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। महासचिव सोहन लाल वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन भविष्य में भी निरंतर फिल्मी व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करती रहेगी। साथ ही प्रदेश के सभी कलाकारों का विवरण उनकी यूनिक पहचान के साथ संस्था की वेबसाइट पर शीघ्र अपलोड किया जाएगा। कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल ने युवाओं से अधिक संख्या में संस्था से जुड़ने का आह्वान किया।
<
